haribhoomi hindi news
Suji Paratha: सूजी की पराठा स्वाद से भरपूर रेसिपी है। सूजी का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा। इस बार सूजी के पराठे की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

Suji Paratha: भारतीय घरों में पराठा एक पारंपरिक ब्रेकफास्ट है। हमारे यहां कई वैराइटीज के पराठे खाए जाते हैं। सूजी का पराठा भी इस फेहरिस्त में शामिल है। सूजी का हलवा तो अक्सर घरों में बनाकर खाया जाता है, लेकिन सूजी का पराठा भी हलवे की तरह ही स्वादिष्ट लगता है। एक जैसे पराठे खाकर बोर होने पर सूजी पराठा बनाकर खाया जा सकता है। 

सूजी पराठा बनाने के लिए सूजी और गेहूं आटे का उपयोग किया जाता है। आप अगर नाश्ते में सूजी पराठा बनाना चाहते हैं तो बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। जानते हैं सूजी पराठा बनाने की विधि।

सूजी पराठा बनाने के लिए सामग्री
सूजी (रवा) - 1 कप
गेहूं आटा - 1/2 कप
अदरक पेस्ट - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 1/4 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

सूजी पराठा बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर सूजी पराठा बनाना बेहद आसान है। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त बना सकते हैं। सूजी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी डालकर गर्म करें। पानी में एक टी स्पून तेल और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर पानी को उबालें। पानी उबल जाने के बाद गैस धीमी कर दें और पानी मे धीरे-धीरे सूजी डालना शुरू करें। 

इसे भी पढ़ें: How to Make Curd: घर पर दही जमाने पर हो जाता है खट्टा, 2 गलतियां करने से बचें, बाजार जैसा टेस्टी Curd बनेगा

सूजी डालने के बाद चम्मच की मदद से उसे चलाते जाएं, जिससे सूजी में गांठे न रहें। सूजी तब तक पकाएं जब तक कि सूजी पूरा पानी ने सोख ले। सूजी पकने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को बर्तन में निकाल लें। सूजी हल्की गर्म रह जाने पर उसमें गेहूं आटा, जीरा, अजवाइन समेत अन्य सभी सामग्रियां डाल दें और मिक्स करें और आटा तैयार कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Sambar Recipe: बची सब्जियों से 10 मिनट में बनाएं होटल जैसा सांभर, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी डिमांड, मिलेगी खूब तारीफ

अब एक नॉनस्टिक तवा गर्म करने गैस पर रखें। इस बीच सूजी आटे से लोइयां बनाएं और एक लोई लेकर उसका पराठा बेल लें। पराठे को तवे पर डालकर सेकें और किनारों पर तेल डालकर पकाएं। कुछ देर बाद पराठा पलटें और दूसरी ओर तेल लगाएं। पराठा लाइट ब्राउन होने बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से एक-एक कर पराठा बना लें। टेस्टी पराठा रायते, दही के साथ परोसें। 

7