Home Remedies : नाखूनों का फंगल इंफेक्शन कैसे करें ठीक? ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम
Home Remedies : नाखूनों का फंगल इंफेक्शन आपके नाखून को कमजोर और बदसूरत बना देता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे...
By : Yogita Gaur
Updated On 2025-01-22 19:25:00 IST
Home Remedies : नाखूनों का फंगल इंफेक्शन आपके नाखून को कमजोर और बदसूरत बना देता है। यह समस्या ज्यादातर गंदगी की वजह से होती है। फंगल इंफेक्शन के कारण नाखूनों में पीलापन और टूटने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे...
नीम का तेल
- सबसे पहले नाखूनों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें।
- फिर नीम के तेल की कुछ बूंदें नाखून पर लगाएं।
- इसे हल्के हाथों से मसाज करें और 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- दिन में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
इसे भी पढ़े : Health Tips : सुबह के नाश्ते में दलिया क्यों है जरूरी, जानिए चौंकाने वाले फायदे
हल्दी का पेस्ट
- एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को नाखून पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- इसे दिन में 2 बार दोहराएं।
संक्रमण से बचने के उपाय
- नाखूनों को हमेशा साफ और सूखा रखें।
- लंबे समय तक पानी में पैर न रखें।
- ज्यादा टाइट वाले जूते न पहनें।
- गीले या पसीने वाले जूतों का उपयोग करने से बचें।
(Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपके नाखूनों में ज्यादा दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।