Green Banana Benefits: तेजी से वजन घटाना है तो खाएं कच्चा केला, डाइजेशन भी सुधरेगा, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

Green Banana Benefits: पका केला तो शरीर के लिए लाभदायक होता ही है, हरा कच्चा केला भी कुछ कम नहीं है। आइए जानते हैं कच्चे केले के सेहते से जुड़े लाभ के बारे में।

Updated On 2024-04-22 13:06:00 IST
कच्चा केला खाने के बड़े फायदे।

Green Banana Benefits: शरीर के लिए केला बेहद फायदेमंद होता है। इसे एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है। पके हुए पीले केले के गुणों के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन आपको बता दें कि हरे कच्चे केले में भी गुणों का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन भी शरीर को कई बड़े लाभ पहुंचा सकता है। तेजी से वजन घटाने के साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कच्चा केला मददगार होता है। 

कच्चे केले में फाइबर, पोटैशियम समेत ढेरों पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। Thequint के मुताबिक कच्चे केले का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे उबालकर या पकाकर खाया जा सकता है। 

कच्चा केला खाने के 4 फायदे

वजन - कच्चे हरे केले में वैसे तो ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसमें डाइटरी फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। ये दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। कच्चा केला खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है। पेट का अल्सर, ब्लोटिंग, कब्ज, डायबिटीज, बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी समस्याओं में कच्चा केला खाना लाभदायक होता है। 

इसे भी पढ़ें: Piles Problem: कैसे होती है पाइल्स की शुरुआत? 2 बड़े लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, दर्दनाक बीमारी को लेकर बरतें ये सावधानियां

ब्लड प्रेशर - कच्चे केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे कार्डियोवस्कुलर हेल्थ बेहतर बनी रहती है और हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है। 

ब्लड शुगर - डायबिटीज के मरीज भी कच्चा केला बेफिक्र होकर खा सकते हैं। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्ट काफी कम होता है, जिससे इसे खाने के बाद धीरे-धीरे इंसुलिन रिलीज होता है और खून में शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ पाता है। 

इसे भी पढ़ें: Walking or Running: गर्मी में फिट रहने के लिए रनिंग बेहतर है या वॉकिंग, दोनों का सेहत पर कैसा असर होता है? जानिए

मेटाबॉल्जिम - कच्चा केला खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। हरे केले में ढेरों मिनरल्स के साथ विटामिंस भी होते हैं। इसमें विटामिन सी और बी6 भी पाया जाता है जो कि कई एंजाइमिक प्रोसेस को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। 

Similar News