Pongal Rangoli Design: पोंगल पर खूबसूरत रंगोली से सजाएं घर-आंगन, खुशियों में लग जाएगें चार चांद; Photos

Pongal Rangoli Design: दक्षिण भारत में धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्योहार पोंगल 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दिन लोग घरों को खूबसूरत रंगोली से सजाते हैं। यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन बता रहे हैं।

Updated On 2025-01-13 16:25:00 IST
पोंगल पर्व पर खास रंगोलियों से सजाएं घर-आंगन

Pongal 2025: दक्षिण भारत के सबसे चर्चित और लोकप्रिय पर्व पोंगल की शुरूआत हो चुकी है। 13 जनवरी से देशभर में 4 दिवसीय पोंगल पर्व मनाया जा रहा है। पोंगल एक ऐसा त्योहार है जो हमारे जीवन में कृषि, परिवार और प्रकृति की अहमियत को दर्शाता है। इसे दक्षिण भारतीय लोग चार दिनों तक धूम-धाम से मनाते हैं। पोंगल पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले शुरू होता है। इस चार दिवसीय पर्व के पहले दिन को बोगी पोंगल कहा जाता है।

ये पारंपरिक पर्व दिवाली की तरह होता है जिसमें घरों को फूलों की माला, रंगोलियों से सजाया जाता है और घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। इस पर्व पर कोल्लम बनाने का खास महत्तव है। आप भी पोंगल पर घरों को बेहतरीन रंगोली से सजाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए खूबसूरत कोल्लम रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने आंगन में सजा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Pongal 2025: क्यों और कैसे मनाया जाता है 4 दिवसीय पोंगल त्योहार? क्या है इसका महत्व, जानें

 

चार दिवसीय पोंगल के पहले दिन को बोगी पर्व के रूप में मानाते हैं। इस खास दिन पर आप आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं।

 

दूसरे दिन के पर्व को सूर्य पोंगल कहा जाता है और इस दिन सूर्य देवता की पूजा के साथ-साथ घर को रंगोली से सजाया जाता है।

 

फूलों के अलावा आप रंगो से भी खूबसूरत सी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 

 

पोंगल पर गाय और कृषि से जुड़ी रंगोली डिजाइन बानाएं।

 

 

Similar News