Bhindi ke Fadye: डायबिटीज कंट्रोल करती है भिंडी, पाचन में भी लाती है सुधार, गर्मी में खाएंगे तो पाएंगे बड़े फायदे
Bhindi ke Fadye: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। आप गर्मी में भिंडी खाते हैं तो इसके शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।
Bhindi ke Fadye: गर्मियों में भिंडी का सेवन न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी कई फायदे प्रदान करता है। 'लेडी फिंगर' या 'भिंडी' एक ऐसी सब्जी है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसके पोषक तत्वों की भरमार भी है। इसमें फाइबर, विटामिन ‘A’, ‘C’, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। गर्मी के मौसम में भिंडी का सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (2021) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भिंडी या ओकरा की उत्पत्ति इथियोपिया के पास हुई थी, जहां इसे 12वीं शताब्दी में मिस्र में उगाया जाता था। इसके बाद यह पूरे मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में फैल गया। वर्तमान में यह एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय फसल के रूप में व्यापक रूप से उगाई जाती है, और इसके स्वाद के लिए इसे विश्वभर में पसंद किया जाता है। भिंडी के सेवन से न केवल स्वाद मिलता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
भिंडी के स्वास्थ्य लाभ
पाचन तंत्र को मजबूत करता है:
भिंडी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, पेट फूलने और कच्ची डकार जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। साथ ही, इसका सेवन आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। भिंडी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को संतुलित रखता है।
इसे भी पढ़ें: Jaggery Water: खून की कमी दूर कर देगा गुड़ का पानी! एनर्जी से भर जाएगी बॉडी, जान लें 5 बड़े फायदे
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद:
भिंडी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय की सेहत बेहतर रहती है। इसके अलावा, भिंडी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स हृदय रोगों से बचाने में मदद करते हैं और रक्त में वसा को घटाते हैं।
डायबिटीज नियंत्रण:
यदि आपको मधुमेह की समस्या है, तो भिंडी का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। भिंडी में एक तत्व ग्लाइसेमिक पाया जाता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह तत्व इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित करता है, जिससे मधुमेह नियंत्रित रहता है। भिंडी के सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर कम करने में मदद मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है:
भिंडी में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाता है और इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाता है। इसके अलावा, विटामिन C त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
इसे भी पढ़ें: Calcium Rich Foods: शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, 5 वेजिटेरियन फूड डाइट में कर लें शामिल, रहेंगे हेल्दी
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी:
भिंडी में मौजूद विटामिन A और C त्वचा की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है। साथ ही, भिंडी बालों की सेहत में भी सुधार करती है। इसमें पोटेशियम होता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)