Health Tips : क्या आप भी चाय के साथ इन चीजों को खाने की करते हैं गलतियां ? आज ही रोकने की करें कोशिश
Health tips : क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजें खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और क्यों...
By : Yogita Gaur
Updated On 2025-01-02 22:59:00 IST
Health Tips : चाय ज्यादातर लोगों के लिए खास है, कुछ लोग तो इसकी चुस्की लिए बिना रह ही नहीं सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजें खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? अक्सर हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र और शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और क्यों।
बिस्किट
- चाय के साथ बिस्किट खाना बहुत आम है। लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
- बिस्किट में मैदा और शुगर की अधिक मात्रा होती है। चाय के साथ इनका सेवन करने से शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है।
- मैदा पाचन के लिए भारी होता है और चाय के साथ इसका सेवन कब्ज जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
- बिस्किट की जगह आप मूंगफली या सूखे मेवे खा सकते हैं।
इसे भी पढ़े : Home Remedies : पेट की सेहत के लिए काला नमक और हींग, जानिए इसके फायदे और खाने का सही तरीका
नमकीन
- नमकीन चाय के साथ खाने का एक और लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन यह आदत भी सही नहीं है।
- नमकीन में मौजूद तेल और मसाले चाय के एसिडिक नेचर को बढ़ा सकते हैं।
- यह पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है और गैस या एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।
- नमकीन की जगह अंकुरित अनाज या ओट्स खा सकते हैं।
खट्टे फल
- चाय के साथ खट्टे फलों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है।
- खट्टे फलों में विटामिन सी और एसिड की मात्रा अधिक होती है। चाय में कैफीन के साथ इनका रिएक्शन होता है, जिससे पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है।
- यह आपके शरीर में पोषक तत्वों को बाधित कर सकता है।
- चाय के साथ फल खाने से बचें या उन्हें अलग समय पर खाएं।
तली-भुनी चीजें
- चाय के साथ पकौड़े, समोसे या अन्य तली-भुनी चीजें खाना भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
- तली-भुनी चीजों में ट्रांस फैट और तेल की अधिक मात्रा होती है, जो चाय के साथ मिलकर पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है।
- यह वजन बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण भी बन सकती हैं।
- तली-भुनी चीजों की जगह भुने हुए चने या दलिया जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्पों को अपनाएं।