Indore Places: इंदौर के नजदीक ये 5 जगहें हैं बेहद खास, मानसून में बढ़ जाता है घूमने का मज़ा, जानें इनके बारे में

Indore Places: मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर शहर पर्यटन के लिहाज से भी खास है। इस शहर के नजदीक कई लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।

Updated On 2024-07-26 17:04:00 IST
इंदौर के नजदीक घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Indore Places: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखता है। देश की नंबर वन क्लीन सिटी होने के साथ ही खान-पान के मामले में भी इंदौर बेहतरीन है। मानसून के दिनों में यहां की विजिट काफी शानदार हो सकती है। इंदौर के नजदीक कई ऐसे पर्यटन स्थल है जिनकी रौनक बारिश के दौरान काफी बढ़ जाती है। कुछ जगहें तो पर्यटकों के बीच इतनी लोकप्रिय हैं कि रेल्वे द्वारा वहां के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। 

आप अगर नई-नई जगहों को घूमने का शौक रखते हैं तो इंदौर के नजदीकी पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इंदौर के नजदीक स्थित फेमस टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में।

इंदौर के नजदीक 5 लोकप्रिय स्थान

पाताल पानी, कालाकुंड - मानसून के दिनों में पाताल पानी और कालाकुंड का सफर बेहद यादगार हो सकता है। इन दोनों जगहों की बारिश के दिनों में खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। ये स्थान पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं, यही वजह है कि यहां के सफर के लिए स्पेशल हैरिटेज ट्रेन चलाई जाती है। पाताल पानी का सैंकड़ों फिट ऊपर से गिरता झरना और कालाकुंड की नदी टूरिस्ट्स के लिए बेहद खास है। 

इसे भी पढ़ें: Khandala Places: मानसून में खंडाला घूमने का बनाएं प्लान, 5 जगहों पर मस्ती में गुज़रेंगे दिन; करेंगे एन्जॉय

मांडू - धार जिले के अंतर्गत आने वाला मांडू पर्यटकों के लिहाज से बेहतरीन जगह है। इस शहर में कई किले स्थित हैं और इंदौर से यहां की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। यहां जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती मंडप समेत ढेरों पर्यटन स्थल हैं। बारिश के दिनों में मांडू की खूबसूरती देखते बनती है। 

तिंछा फॉल - इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर तिंछा फॉल स्थित है। बारिश में यहां का झरना देखते ही बनता है। चमकते सफेद दूध जैसा झरने से गिरता पानी हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। प्रकृति प्रेमी यहां आकर काफी वक्त गुजारना पसंद करते हैं। 

जानापाव - मानसून सीजन में पर्यटक जानापाव का रूख भी कर सकते हैं। जानापाव की पहाड़ी प्राकृतिक छठा बिखेरने के साथ ही धार्मिक तौर पर भी महत्व रखती है। ये जगह भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली मानी जाती है। पहाड़ी की चोटी पर एक तालाब है जो कि चंबल नदी का स्त्रोत है। ये एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट भी है। 

इसे भी पढ़ें: Mount Abu Places: बारिश में घूमने के लिए माउंट आबू है परफेक्ट डेस्टिनेशन, यहां 5 जगहों की विजिट दिल कर देगी खुश

महाकाल मंदिर - उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ये स्थान इंदौर से लगभग 45 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। बाबा महाकाल की नगरी में पहुंचने के लिए इंदौर सबसे नजदीक एयरपोर्ट है।

इसके अलावा यहां से ट्रेन और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी भी शानदार है। उज्जैन में महालेश्वर मंदिर के अलावा काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, हरसिद्धि मंदिर समेत कई दर्शनीय और धार्मिक स्थान भी मौजूद हैं। 

Similar News