Parenting Tips: 5 तरीके बच्चे में कूट-कूटकर भर देंगे आत्मविश्वास, किसी से बात करने से नहीं घबराएगा, हर कदम पर मिलेगी सफलता

Parenting Tips: बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने में कुछ तरीके मददगार हो सकते हैं। सेल्फ कॉन्फिडेंस बच्चे को जिंदगी में सफल बनाने में भी मदद करता है। जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

Updated On 2024-06-08 17:31:00 IST
बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके।

Parenting Tips: हर पैरेंट्स की चाहत होती है कि उनका बच्चा जिंदगी में हर कदम पर सफलता हासिल करे। इसके लिए बच्चे को समय-समय पर मां-बाप नसीहतें भी देते हैं। किसी भी बच्चे को जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज होना जरूरी है। कई बच्चे काफी प्रतिभाशाली होने के बावजूद आत्मविश्वास की कमी की वजह से सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। 

बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पैरेंट्स को कुछ तरीके अपनाने चाहिए। इन तरीकों से बच्चे के सेल्फ कॉन्फिडेंस को इफ्रूव किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में। 

बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके

प्यार से समझाएं - बच्चे की गलतियों पर पैरेंट्स अगर डांटते, फटकारते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है। इसके बजाय बच्चे को हर बात प्यार से समझाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे बच्चे में बदलाव दिखाई देने लगेगा। ज्यादा डांट या मार बच्चे को जिद्दी और बेलगाम बना सकती है। कई बार इसके चलते बच्चे बहुत ही डरपोक हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चा हर बात पर करने लगा है जिद, 5 तरीकों से उसे बनाएं आज्ञाकारी, हर कोई करेगा तारीफ

पॉजिटिव एनवायरमेंट - बच्चे की उपलब्धियों की, चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों, सराहना करें। उसकी कोशिशों को प्रोत्साहित करें और उसे गलतियों से सीखने दें। बच्चे के आसपास हमेशा सकारात्मक वातावरण बनाकर रखें। इससे बच्चे के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

सकारात्मक बातें कहें - बच्चे के बारे में सकारात्मक बातें कहें और उसकी क्षमताओं पर विश्वास दिखाएं। नकारात्मक टिप्पणियों और तुलनाओं से बचें। बच्चे का आत्मविश्वास दूसरों से तुलना करने से तेजी से कम होता है। इसके बजाय बच्चे के सामने हमेशा उसका उत्साह बढ़ाने वाली बातें ही करें।

स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दें - बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दें। उसे अपने फैसले लेने दें और अपनी गलतियों से सीखने दें। बच्चा अपने गलत निर्णयों से सीखता है और ये अनुभव हमेशा के लिए रह जाते हैं। ऐसे अनुभव भविष्य में बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: घर के बड़ों का लिहाज नहीं करता है बच्चा, 5 टिप्स से सिखाएं बात करने का तरीका, बन जाएगा संस्कारी

उचित मार्गदर्शन करें - बच्चे को उचित मार्गदर्शन और सलाह दें, लेकिन उसे ज़्यादा हावी न होने दें। उसे अपनी राह खुद बनाने दें। ये तरीका बच्चे का आत्मविश्वास बढाने वाला रहेगा। 

इन बातों का भी ध्यान रखें

  • बच्चे को उसकी रुचियों और प्रतिभाओं का पता लगाने में मदद करें।
  • उसे खेलकूद, कला, या अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • सकारात्मक रोल मॉडल बनें और बच्चे को दिखाएं कि आप खुद पर कैसे विश्वास करते हैं।
  • ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने से न हिचकिचाएं।

Similar News