Diabetes Home Remedies: काबू में नहीं आ रही शुगर, रोज सुबह दही में मिलाकर खाएं 4 चीजें, दवाओं की होगी छुट्टी!

Diabetes Home Remedies: डायबिटीज अब बेहद कॉमन बीमारी हो चुकी है। इस डिजीज को काबू में रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं।

Updated On 2024-04-08 15:15:00 IST
दही को 4 चीजों के साथ खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Diabetes Home Remedies: गर्मी के दिनों में हर किसी को दही खाने की सलाह दी जाती है। दही शुगर पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी शुगर की बीमारी आजकल बेहद आम हो चुकी है। कम उम्र में ही लोग हाई ब्लड शुगर से परेशान रहने लगे हैं। दवाइयां खा खाकर आप परेशान हो चुक हैं, लेकिन इसके बाद भी ब्लड शुगर काबू में नहीं आ रही है तो कुछ घरेलू नुस्खे शुगर कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

दही में मिलाकर 4 चीजों को खाने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। द हेल्थसाइटडॉटकॉम की खबर के मुताबिक रोज सुबह दही के साथ 4 चीजों को खाया जाए तो इससे ब्लड शुगर काबू में आ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

दही के साथ खाएं 4 चीजें

दही और काले चने - आप अगर हाई शुगर से परेशान हैं तो रोज सुबह दही के साथ उबले हुए देसी चने खाएं। इसके लिए एक कटोरी लो फैट वाला दही लें और उसमें एक कटोरी उबले चने मिला लें। मिर्च मसाला डालकर आप इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर काबू में रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: खसखस के फायदे: सफेद दानों में है गज़ब की ताकत, रात में इस तरीके से खाएं; कोलेस्ट्रॉल-पेट की परेशानियां होंगी दूर

दही और इसबगोल - दही के साथ इसबगोल का सेवन पेट की समस्याओं के लिए रामबाण होता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए भी ये एक देसीनुस्खा है। एक कटोरी लो फैट दही में एक-दो चम्मच इसबगोल की भूसी डालें और खाएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में हेल्प मिलेगी। 

दही और सलाद - रोज सुबह अगर दिन की शुरुआत दही और सलाद को साथ खाकर की जाए तो ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकती है। इसके लिए कम फैट वाला दही लेकर उसे सलाद वाली सब्जियों जैसे टमटार, ककड़ी, प्याज, खीरा के साथ खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin Deficiency: याददाश्त कमज़ोर कर देती है इस विटामिन की कमी, हर वक्त बनी रहती है कमजोरी-थकान

दही और दाल - दालों का सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। इनमें शुगर की मात्रा कम होती है। दही के साथ इन्हें खाने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है और शरीर को पर्याप्त पोषण मिल जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Similar News