Constipation: कब्ज को चुटकियों में दूर भगा देंगे 5 फल, आयुर्वेद में भी बताए हैं बड़े फायदे, खाएंगे तो रहेंगे तंदुरुस्त

Fruits for Constipation: कब्ज की समस्या बेहद आम है। इस समस्या से बचाव के लिए कुछ फल बेहद मददगार होते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Updated On 2024-04-06 11:26:00 IST
कब्ज दूर करने वाले फल।

Fruits for Constipation: हर शख्स कभी न कभी कब्ज की समस्या से दो-चार होता है। कब्ज अगर लंबे वक्त तक बनी रहे तो ये गंभीर समस्याओं को पैदा कर देती है। कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ फलों का नियमित सेवन बेहद असरदार होता है। आजकल के खान-पान ने कब्ज की समस्या को बेहद बढ़ा दिया है। जंक फूड, फास्ट फूड, शुगरी फूड्स कब्ज की समस्या को पैदा कर देते हैं। 

कब्ज की समस्या से निपटने के लिए सही खान-पान जरूरी है। 5 तरह के फल कब्ज का दूर भगाने में मददगार हो सकते हैं। आयुर्वेद में भी इन फलों को पेट के लिए रामबाण औषधि बताया गया है। 

5 फलों से दूर होगी कब्ज 

पपीता - पेट के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है पपीता। इस फ्रूट में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट की सेहत को दुरुस्त करते हैं। गट हेल्थ सुधारने के साथ कब्ज को दूर करने में पपीता बेहद असरदार होता है। पपीता आंतों में पाचक रस की मात्रा बढ़ा देता है। सुबह खाली पेट पपीता खाना फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: दूध पीने से पहले जानें ज़रूरी बात: हर किसी को फायदा नहीं करता दूध, 4 परेशानियों में बढ़ा सकता है मुसीबत

केला - एनर्जी का पावर हाउस कहलाने वाला केला भी पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये एक फाइबर रिच फ्रूट है जो पेट संबंधी परेशानियों को दूर करता है। रोज 2-3 केले खाने से कब्ज की परेशानी दूर होने लगती है। हालांकि आयुर्वेद में शाम को केला खाने की मनाही है। 

नाशपाती - स्वाद के मामले में भले ही अन्य फलों के मुकाबले नाशपाती थोड़ा हल्का हो, लेकिन गुणों के मामले में अव्वल है। नाशपाती खाने से आंतों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। रोज एक नाशपाती खाने से डाइजेशन बेहतर बनता है और धीरे-धीरे पुरानी कब्ज भी ठीक होने लगती है। 

अंगूर - नेचुरल शुगर से भरपूर अंगूर बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है। इस फ्रूट में ढेरों गुण छिपे हुए हैं। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार देखा जाता है। अंगूर का नियमित सेवन कब्ज की समस्या को दूर भगा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन के लिए भूल जाएं अंडा: 5 शाकाहारी चीजों में भरा हुआ है Protein, खाएंगे तो कभी नहीं होगी कमी

खजूर - शरीर को ऊर्जा से भर देने वाला खजूर पेट के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसका सेवन पुरानी कब्ज दूर करने में भी मदद करता है। भीगे हुए खजूरों को खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। खजूर खाने के बाद गरम पानी पीना लाभदायक होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
 

Similar News