Summer Foods: बढ़ती गर्मी में पेट को ठंडा बनाए रखेंगी 5 चीजें, बॉडी रहेगी कूल, बने रहेंगे हेल्दी

Summer Foods: गर्मी के दिनों में खान-पान का सही ख्याल रखना जरूरी है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए डाइट में 5 चीजों को शामिल कर लें।

Updated On 2024-04-19 11:17:00 IST
गर्मी में 5 चीजें शरीर को बनाए रखेंगी हेल्दी।

Summer Foods: गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ ठंडी चीजों की डिमांड बढ़ने लगी है। समर सीजन में पेट की गर्मी बढ़ जाना आम समस्या है। इससे कब्ज, दस्त जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। समर में ऐसी चीजों की दरकार होती है जो कि पेट की गर्मी को शांत रखने में मदद करें। कुछ फूड्स ऐसा करने में बेहद असरदार होते हैं। गर्मी के दिनों में इनका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मी में आप खुद को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो आज से ही 5 चीजों को डाइट में शामिल कर लें। इससे पूरे सीजन के दौरान आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी। 

गर्मी में 5 चीजें डाइट में करें शामिल

खीरा - गर्मी के दिनों में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर खीरा में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो कि पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है। इसे खाने या इसका बना रायता पीने से पेट की गर्मी शांत रहती है। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Bone: हड्डियों को फौलाद सी मजबूती देनी है तो खाएं 5 फूड, बढ़ती उम्र में भी बोन्स बनी रहेंगी स्ट्रॉन्ग

तरबूज - तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यही वजह है कि इसे गर्मी के दिनों में खूब खाया जाता है। तरबूज में पोषक तत्वों का भंडार है, इसी वजह से इसे खाने से बॉडी हेल्दी रहती है और तरबूज पेट को ठंडा बनाए रखता है। 

दही - समर सीजन में दही को डाइट में शामिल करना बहुत अच्छा है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार आता है। दही में मौजूद कूलिंग प्रॉपर्टीज पेट के लिए गुणकारी होती हैं। 

प्याज - गर्मी के दिनों में प्याज खूब खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। प्याज हाई फाइबर फूड है और इसे खाने से पाचन में सुधार आता है। पेट की गर्मी को ठंडा करने वाली प्याज शरीर को लू लगने से भी बचाती है। 

इसे भी पढ़ें: Snoring Causes: क्यों आते हैं खर्राटे, आप भी तो नहीं हैं इस समस्या से परेशान? जानें इससे जुड़ी ज़रूरी बातें

नारियल पानी - गर्मी में बीमारियों से बचना है और शरीर को हाइड्रेट रखना है तो हफ्ते में 2-3 बार नारियल पानी का सेवन सेहत के लिहाज से मुफीद हो सकता है। इसमें मौजूद इलेस्ट्रॉलाइट्स, विटामिंस, मिनरल्स बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

Similar News