Logo
election banner
Foods for Healthy Bone: बढ़ती उम्र में हड्डियों की मजबूती रहना बेहद जरूरी है। इसे बनाए रखने के लिए डाइट में कुछ फूड्स जरूर शामिल करें।

Foods for Healthy Bone: उम्र चाहे जो भी हो लेकिन हर कोई अपने शरीर की फौलादी मजबूती बनाए रखना चाहता है। हड्डियां मजबूत बनाए रखने के लिए सही खान पान बेहद जरूरी है। सही लाइफस्टाइल और हेल्दी फूड 80 साल की उम्र तक आपकी बोन्स को हेल्दी बनाए रख सकती हैं। कैल्शियम रिच फूड्स हड्डियां स्ट्रॉन्ग करने में बेहद मददगार होते हैं। 

आप अगर कमजोर हड्डियों से परेशान हैं तो अपनी डाइट में 5 चीजों का शामिल कर लें। इन्हें खाने से कुछ वक्त में ही हड्डियों में नई ताकत महसूस होने लगेगी। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में..

हड्डियां मजबूत बनाने वाले फूड्स

दूध और डेयरी उत्पाद: दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम और विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत हैं। इनका नियमित सेवन कमजोर हड्डियों में नई जान फूंक देता है। 

इसे भी पढ़ें: Snoring Causes: क्यों आते हैं खर्राटे, आप भी तो नहीं हैं इस समस्या से परेशान? जानें इससे जुड़ी ज़रूरी बातें

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम, विटामिन K और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

सोया उत्पाद: सोयाबीन, टोफू और टेम्पे जैसे सोया उत्पाद कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। सोया की सब्जी या स्प्राउट्स में मिलाकर सोया का सेवन किया जा सकता है। बढ़ती उम्र के बच्चों को सोया जरूर खिलाना चाहिए। 

मछली: आप अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो मजबूत हड्डियों के लिए मछली खानी शुरू कर दें। मछली खाने से शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन मिलेगा। सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछली विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें खाने से बॉडी का कैल्शियम तेजी से एब्जॉर्ब होगा।

इसे भी पढ़ें: Eye Health: 5 संकेतों से समझ जाएं आंखें होने लगी हैं कमज़ोर, देर न करें, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

अंडे: अंडे जर्दी कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। हेल्दी रहना चाहते हैं तो डेली डाइट में अंडों को शामिल कर सकते हैं। बच्चों को इन्हें खिलाने से उनकी बॉडी में मजबूती आती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487