Flaxseeds Benefits: रोज सुबह 1 चम्मच खाएं ये सुनहरे बीज, कोलेस्ट्रॉल की होगी छुट्टी! मिलेंगे 4 गज़ब के फायदे

Flaxseeds Benefits: अलसी के बीज खाने से शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं। अलसी डाइजेशन सुधारने के साथ हार्ट हेल्थ बेहतर बनाती है।

Updated On 2024-03-13 14:38:00 IST
अलसी के बीज खाने के फायदे।

Flaxseeds Benefits: सेहत को दुरुस्त रखने में अलसी के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप अगर दिल की सेहत को सुधारना चाहते हैं तो रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज खाएं, कुछ ही वक्त में इसका असर नजर आने लगेगा। अलसी के बीजों का सेवन डाइजेशन सिस्टम को सुधारने में भी मदद करता है। 

अलसी को दुनिया की सबसे पुरानी फसलों में से एक माना जाता है। हेल्थलाइन के मुताबिक अलसी दो तरह की होती हैं एक भूरी और एक सुनही दोनों के ही गुण एक जैसे हैं और दोनों ही पोषण से भरपूर होती हैं। आइए जानते हैं अलसी खाने के फायदे। 

अलसी खाने के फायदे

हार्ट - दिल को हेल्दी रखने में अलसी का सेवन लाभकारी हो सकता है। रोज सुबह एक चम्मच अलसी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखती है। अलसी हाई फाइबर फूड है जो कि कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है, इससे कार्डियोवस्कुलर बीमारियों से बचाव होता है। अलसी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। 

इसे भी पढ़ें: Joint Pain: जोड़ों के दर्द को तेजी से बढ़ाती हैं 4 चीजें, खाते ही शुरू हो जाती है मुसीबत, आप तो नहीं कर रहे लापरवाही

ब्लड प्रेशर - अलसी के बीज काफी फायदेमंद होते हैं। आप अगर हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अलसी के बीज खाना आपकी परेशानी को काबू में रख सकता है। अलसी के बीज में मौजूद कंपाउंड हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

डायबिटीज - डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना अलसी का सेवन लाभदायक हो सकता है। अलसी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये हाई फाइबर फूड है, इसे खाने के बाद ब्लड शुगर धीरे-धीरे स्पाइक होती है। अलसी इंसुलिन रेसिस्टेंस को भी रोकती है। 

इसे भी पढ़ें: Cold Water: गर्मी में आप भी तो नहीं पीते ठंडा पानी? 5 बातें जानना हैं बेहद ज़रूरी; नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार!

वजन - बढ़ता वजन आजकल काफी बड़ी परेशानी के तौर पर सामने आया है। आप अगर अलसी का सेवन करते हैं तो इससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे खाने के बाद देर तक भूख नहीं लगती है और ये वैट मैनेजमेंट में भी मदद करती है। 

Similar News