Logo
election banner
Cold Water Side Effects: गर्मी में ठंडे पानी की सभी को दरकार होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Cold Water Side Effects: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में ठंडे पानी की डिमांड बढ़ जाती है। फ्रिज में पानी ठंडा रखने के लिए बोतले भरकर रखी जाने लगती हैं। शरीर की गर्मी बढ़ने पर अगर ठंडा पानी मिल जाए तो इसे पीने के बाद एक सुकून सा महसूस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा ठंडा पानी पीना आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 

गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीने की आदत आपको बीमार बना सकती है। इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होनी शुरू हो सकती हैं। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या बढ़ने के साथ दिल की धड़कनें भी अनियमित हो सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा ठंडा पानी पीने के नुकसान। 

ठंडा पानी पीने के 5 नुकसान

कब्ज - ठंडा पानी कुछ वक्त के लिए भले ही शरीर को सुकून पहुंचाए, लेकिन ये पेट की सेहत के लिहाज से हानिकारक होता है। ठंडा पानी पीने से कब्ज और अपच की समस्या बढ़ सकती है। धूप से आने के बाद जब ठंडा पानी पी लिया जाता है तो हमारी आंतें सिकुड़ने लगती हैं। इससे पेट दर्द, कॉन्सटिपेशन जैसी शिकायतें होने लगती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Green Chana Benefits: वजन कम करना है तो खाएं हरा चना, डायबिटीज करे कंट्रोल, दिल के लिए गुणकारी, जानें बड़े फायदे

हार्ट रेट - गर्मी में ठंडा पानी पीना आपके दिल की धड़कनों को धीमा कर सकता है। जब भी ठंडा पानी पिया जाता है तो हमारा नर्वस सिस्टम एक्साइटेड हो जाता है, जो कि दिल की धड़कन को धीमा कर देता है। 

एनर्जी लेवल - ठंडा पानी पीने के बाद शरीर की ऊर्जा में कमी का एहसास हो सकता है। ठंडा पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। इससे फैट रिलीज नहीं हो पाता है जो कि एनर्जी लेवल को घटा देता है। इससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। 

गले में दर्द - गर्मी से आने के बाद एकदम से ठंडा पानी पीने से गले पर इसका निगेटिव असर पड़ता है और इससे गले में दर्द और टॉन्सिल्स में सूजन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे कफ बनने की परेशानी भी खड़ी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Eye Infection: आंखों में इंफेक्शन होने पर 99 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां! संक्रमण होने पर इस तरह करें Eye Care

सिरदर्द - कई लोगों को हमेशा ठंडे पानी की दरकार ही बनी रहती है। ठंडा पानी आपको सिरदर्द की समस्या दे सकता है। लंबे अर्से तक ठंडा पानी पीते रहने से ब्रने फ्रीज की परेशानी खड़ी होने लगती है। रिसर्च में पाया गया है कि इससे ब्रेन नर्व्स प्रभावित होती हैं और सिरदर्द शुरू हो जाता है। 

5379487