Logo
election banner
Green Chana Benefits: हरा चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। आइए जानते हैं इसे खाने के बड़े फायदे।

Green Chana Benefits: चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। बात जब हरे चने की होती है तो इसके गुण भी किसी से कम नहीं हैं। फाइबर, प्रोटीन से भरपूर हरा चना में मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बड़ी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। 

आप अगर वजन बढ़ने से परेशान हैं तो रेगुलर हरा चना खाना शुरू कर दें। कुछ वक्त में ही आपका वजन काबू में आने लगेगा ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट को दुरुस्त रखने में भी हरा चना मददगार होता है। आइए जानते हैं इसके बड़े फायदे। 

हरा चना खाने के फायदे

वजन - आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसके लिए बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान जिम्मेदार हैं। हरा चना में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता है। इससे वजन को घटाने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: किचन के इस मसाले में है गजब की ताकत, थायराइड के मरीजों के लिए रामबाण, जानें 5 बड़े फायदे

डायबिटीज - हरा चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। हाई फाइबर होने की वजह से इसे डाइजेस्ट करने में वक्त लगता है, जिससे शरीर में एकदम से शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। हरा चना खाने से क्रेविंग भी शांत होती है। 

हार्ट हेल्थ - हरा चना में प्रचुर मात्रा में विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। फाइबर रिच हरा चना दिल को सेहतमंद रखने में मददगार होता है। हरा चना कोलेस्ट्रॉल घटाने का काम करता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों के होने का रिस्क काफी कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Summer Drink: कब्ज, अपच से हैं परेशान, रोज सुबह खाली पेट पिएं सफेद 'देसी ड्रिंक', दूर हो जाएंगी पेट की समस्या

एनर्जी - हरे चने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि मसल्स को मजबूत बनाने और उसकी ग्रोथ में मदद करता है। हरा चना खाने से शरीर में ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी होती है। हरा चना काफी देर तक थकान महसूस नहीं होने देता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487