Logo
election banner
Chach Buttermilk Benefits: गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना खुबह खाली पेट छाछ पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Chach Buttermilk Benefits: गर्मी का मौसम आते ही खान-पान में पूरी तरह से बदलाव करना जरूरी हो जाता है। इस सीजन में पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं अगर खाने से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही कर दी जाए। खासतौर पर जिन लोगों का डाइजेशन वीक होता है उन्हें इस मौसम में कब्ज, गैस और अपच जैसी शिकायतें हो सकती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास छाछ पीना कारगर हो सकता है।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में भी छाछ का सेवन लाभकारी होता है। पाइल्स जैसी गंभीर समस्या में भी छाछ पीना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी छाछ को बेहद गुणकारी बताया गया है और इसके पीने के लाभ बताए गए हैं। छाछ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिंस, और पोटैशियम पाया जाता है। 

छाछ पीने के फायदे

डाइजेशन सिस्टम - पेट संबंधी परेशानियों में एक बड़ी समस्या पाचन तंत्र में सूजन का होना है। रेगुलर छाछ पीने से इस मुश्किल से बहुत हद तक निजात मिल सकती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को सुधारते हैं। इससे गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। छाछ पेट की गर्मी को शांत करने में भी असरदार है। 

इसे भी पढ़ें: Garlic Benefits: कच्चे लहसुन की 2 कलियां दिखाएंगी कमाल, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, दिल बनेगा स्ट्रॉन्ग, जानें बड़े फायदे

हड्डियां - शरीर के ढांचे को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। छाछ में कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो कि बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए जरूरी है। छाछ पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की गंभीर समस्या होने का खतरा कम हो जाता है।

इम्यून सिस्टम - छाछ में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करते हैं। बेहतर इम्यूनिटी होने पर शरीर आसानी से संक्रमण का शिकार नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: Women Health: महिलाओं को गर्मियों में ज़रूर खाना चाहिए 5 चीजें, बॉडी रहेगी फुल चार्ज, बीमारियां नहीं आएंगी पास!

नवर्स सिस्टम - छाछ में विटामिन बी12 भी पाया जाता है जो कि हमारे नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है। छाछ पीने से फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनने में मदद मिल सकती है। छाछ बॉडी को तरोताजा बनाकर एनर्जी से भरपूर करती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487