Who Should not eat Curd: 5 परेशानियों में दही से बनाएं दूरी! खाने से पहले इन तरीकों को अपनाएं
Who Should not eat Curd: दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इससे दूरी बनाना चाहिए।
5 हेल्थ कंडीशन में दही न खाएं।
Who Should not eat Curd: दही खाने के फायदे तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हर किसी के लिए दही खाना फायदेमंद नहीं होता? कई बार सेहत बनाने के बजाय दही नुकसान भी पहुंचा सकती है, खासकर अगर इसे गलत तरीके और गलत समय पर खाया जाए। ऐसे में यह जरूरी है कि आप जान लें किन लोगों को दही से परहेज करना चाहिए और किनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं।
दही को आयुर्वेद में बेहद पौष्टिक माना गया है, लेकिन इसमें मौजूद ठंडी तासीर और कुछ खास तत्व कुछ हेल्थ कंडीशंस में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आपको दही खाने की सही जानकारी है, तो आप इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स पा सकते हैं, वरना यह उल्टा असर भी डाल सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को दही नहीं खानी चाहिए और दही खाने का सही तरीका क्या है।
किन लोगों को दही नहीं खानी चाहिए?
अस्थमा या सांस की समस्या वाले लोग: दही ठंडी तासीर वाली होती है, जिससे कफ बनने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में अस्थमा या सांस संबंधी मरीजों को दही खाने से परहेज करना चाहिए, खासकर रात के वक्त।
जोड़ों के दर्द और गठिया के मरीज: गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए दही हानिकारक हो सकती है। इसकी ठंडी तासीर शरीर में सूजन को बढ़ा सकती है और दर्द को ज्यादा कर सकती है।
कमजोर पाचन वाले लोग: अगर आपका डाइजेशन कमजोर है या आपको अक्सर एसिडिटी और गैस की समस्या रहती है, तो दही से परहेज करें। यह पाचन को और ज्यादा बिगाड़ सकती है।
सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोग: दही बलगम को बढ़ाती है। ऐसे में जिन लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम रहता है, उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर रात में नहीं खानी चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग: दही में फैट की मात्रा होती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा है, उन्हें ज्यादा दही खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर सीमित मात्रा में इसे खाया जा सकता है।
दही खाने का सही तरीका
दिन में खाएं, रात में नहीं - दही को हमेशा दिन में खाना चाहिए। रात में खाने से बलगम और पाचन की समस्या हो सकती है।
काली मिर्च या शहद के साथ खाएं - दही में काली मिर्च पाउडर, जीरा या शहद मिलाकर खाने से इसके नुकसान कम हो जाते हैं।
खाली पेट न खाएं - खाली पेट दही खाने से एसिडिटी और गैस हो सकती है, इसलिए इसे खाने के साथ या खाने के बाद ही लें।
फलों के साथ न खाएं - कई लोग दही को फलों के साथ खाते हैं, लेकिन यह गलत है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ताजा दही चुनें - बासी दही शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए हमेशा ताजा दही ही खानी चाहिए।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।