Egg Consumption Side Effects: क्या अंडा खाने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
Egg Consumption Side Effects: क्या आप सेहत बनाने के लिए अंडा रोज खाते हैं। कहीं ये कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा! जानिए इस मामले में डॉक्टर की राय।
अंडा खाना चाहिए या नहीं! (Image: grok)
Egg Consumption Side Effects: अंडे को अक्सर सुपरफूड कहा जाता है। कोई कहता है अंडा रोज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, तो कोई दावा करता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और अब सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि, मार्केट में जो अंडे आ रहे हैं, वो सही नहीं है। यानी इसकी वजह से आपको कैंसर भी हो सकता है।
क्या वाकई अंडा खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है या यह सिर्फ अफवाह है? इसके लिए रिसर्च के आधार पर एक वीडियो सामने आया है, ताकि आप बिना डर के सही फैसला ले सकें।
अंडा पोषण और प्रोटीन देता है
अंडा प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन, सेलेनियम और कोलीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो शाकाहारी नहीं हैं, अंडा मसल्स बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने और दिमागी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन सवाल यह है कि इतना पौष्टिक फूड होने के बावजूद आखिर कैंसर से कैसे जुड़ गया?
क्या अंडा खाने से कैंसर का खतरा बढ़ता है?
डॉक्टरों के अनुसार, सीधे तौर पर अंडा खाने से कैंसर होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। हालांकि, कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि बहुत अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करने से कुछ विशेष परिस्थितियों में जोखिम बढ़ सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि समस्या अंडे से ज्यादा उसके अत्यधिक सेवन और गलत पकाने के तरीके, साथ ही मार्केट से गलत अंडे लेकर आने से होता है।
रिसर्च क्या कहती है?
कुछ अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में यह देखा गया कि जो लोग रोज बहुत अधिक अंडे खाते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन डॉक्टर यह भी साफ करते हैं कि, इसके लिए दूसरे फैक्टर भी शामिल हो सकते हैं जैसे- लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, एक्सरसाइज़ की कमी होना। इसलिए केवल अंडे को ही कैंसर का कारण ठहराना सही नहीं माना जाता।
गलत तरीके से पकाया अंडा बन सकता है खतरा
डॉक्टरों के अनुसार, अंडे को बहुत ज्यादा तेल या तेज आंच पर पकाने से उसमें हानिकारक केमिकल्स बन सकते हैं।
- बार-बार तले हुए अंडे खाना गलत है।
- प्रोसेस्ड फूड के साथ अंडे का सेवन गलत है।
ये आदतें लंबे समय में शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं, जो कैंसर सहित कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
किन लोगों को अंडा खाने में सावधानी बरतनी चाहिए?
- हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज न खाएं।
- हृदय रोग से पीड़ित लोग बचकर रहें।
- प्रोस्टेट कैंसर का पारिवारिक इतिहास रहा हो तो बचकर रहें।
- डायबिटीज के मरीज इससे बचकर रहें।
इन लोगों को अंडा पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं, बल्कि डॉक्टर की सलाह से मात्रा तय की जा सकती है।
सुरक्षित मात्रा क्या है?
- स्वस्थ व्यक्ति के लिए हफ्ते में 4 से 7 अंडे लेना काफी है।
- उबला अंडा सबसे सुरक्षित विकल्प है।
- अंडे का सफेद भाग रोज भी खाया जा सकता है।
- जर्दी सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
कैंसर से बचाव के लिए क्या जरूरी है?
सिर्फ किसी एक फूड को दोष देने से बेहतर है कि, आप पूरे लाइफस्टाइल पर ध्यान दें।
- संतुलित और विविध आहार लें।
- फल और सब्ज़ियों का सेवन बढ़ाएं।
- रोज एक्सरसाइज करें।
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
- प्रोसेस्ड और जंक फूड कम करें।
अंडा अपने आप में कैंसर पैदा करने वाला फूड नहीं है। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो सही मात्रा, सही तरीका और संतुलित डाइट के साथ अंडा खाना सुरक्षित ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसलिए अफ़वाहों से डरने के बजाय, सही जानकारी के साथ समझदारी भरे फैसले लें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।