Jeera Ajwain Powder: जीरा-अजवाइन का एक चम्मच पाउडर करेगा कमाल! 5 परेशानियों में मिलेगी राहत

Jeera Ajwain Powder: जीरा और अजवाइन का पाउडर रोज एक चम्मच खाने से शरीर को बड़े फायदे मिल सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

Updated On 2025-08-24 10:54:00 IST

अजवाइन-जीरा पाउडर खाने के फायदे।

Jeera Ajwain Powder: जीरा और अजवाइन किचन के महत्वपूर्ण मसाले हैं जो हर घर में आसानी से मिल जाते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाले ये मसाले औषधीय गुणों से भरे हुए हैं और कई शारीरिक परेशानियों में राहत दिलाने का काम करते हैं। इन दोनों मसालों का पाउडर मिलाकर रोज एक चम्मच सेवन करने से बड़े लाभ मिल सकते हैं।

ये पाउडर डाइजेशन सिस्टम मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मददगार है। जीरा-अजवाइन पाउडर का सेवन इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर भी काम करता है। आइए जानते हैं जीरा-अजवाइन पाउडर सेवन के फायदे।

जीरा-अजवाइन पाउडर खाने के 5 लाभ

पाचन तंत्र बेहतर होता है

अजवाइन और जीरा दोनों ही डाइजेशन पॉावर बढ़ाने में बेहद कारगर हैं। यह पाउडर पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं को दूर करता है। जीरे में मौजूद थाइमोल और अजवाइन के एक्टिव कंपाउंड पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।

वजन घटाने में मददगार

आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो जीरा-अजवाइन पाउडर मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है। जीरा फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है और अजवाइन शरीर में जमी चर्बी को पिघलाने में मददगार है। रोज़ सुबह गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच लेने से भूख कंट्रोल होती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

एसिडिटी और गैस में राहत

तला-भुना खाने या ओवरईटिंग के बाद पेट में कई बार जलन होकर और गैस बनने लगती है। ऐसे में अजवाइन-जीरा पाउडर एक नेचुरल एंटासिड की तरह काम करता है। यह पेट के एसिड लेवल को बैलेंस करता है और डकार, सीने की जलन जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह घरेलू उपाय दवाइयों से ज्यादा असरदार हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

अजवाइन और जीरा दोनों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके सेवन से शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इसका सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। खासकर मौसम में बदलाव होने या सर्दी-खांसी में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

हार्मोन बैलेंस करता है

महिलाओं के लिए जीरा-अजवाइन पाउडर खास तौर से लाभकारी है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, पेट दर्द और अनियमितता को कम करता है। साथ ही थायराइड और अन्य हार्मोनल असंतुलन में भी यह मददगार हो सकता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News