Triphala Benefits: आंखों की रोशनी बढ़ाता है त्रिफला, इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, 5 फायदे मिलेंगे

Triphala Benefits: आयुर्वेद में त्रिफला का विशेष स्थान बताया गया है। इसका सेवन शरीर को अद्भुत फायदे दिलाता है।

Updated On 2025-08-16 19:20:00 IST

घर में त्रिफला बनाने का तरीका एवं खाने के फायदे।

Triphala Benefits: त्रिफला का आयुर्वेद में विशेष स्थान है। हरड़, बहेड़ा और आंवला से तैयार होने वाला त्रिफला गुणों की खान है और इसका सेवन शरीर में चमत्कारी बदलाव ला सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए त्रिफला किसी रामबा्ण औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में त्रिफला को ‘सभी रोगों का नाशक’ कहा गया है।

त्रिफला का सेवन पाचन और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे आंखों की रोशनी, बालों की सेहत और त्वचा की चमक भी बरकरार रहती है। आइए जानते हैं त्रिफला बनाने का तरीका एवं इसके फायदे।

घर पर त्रिफला बनाने का तरीका

घर पर आसानी से त्रिफला को तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आंवला, हरड़ और बहेड़ा लें। यह तीनों सूखे फलों के रूप में किसी भी आयुर्वेदिक दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे।

आंवला, हरड़ और बहेड़ा तीनों को समान अनुपात में लें। मान लीजिए, आप 100 ग्राम त्रिफला पाउडर बनाना चाहते हैं, तो आंवला 33 ग्राम, हरड़ 33 ग्राम और बहेड़ा 34 ग्राम लें।

आप अगर सभी चीजों को ठोस रुप में घर ला रहे हैं तो इन्हें अच्छे से धोकर धूप में सुखाएं ताकि नमी पूरी तरह निकल जाए। अब तीनों फलों को अलग-अलग पीस लें और बाद में इन्हें एकसाथ मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

त्रिफला खाने के फायदे

पाचन सुधारता है

त्रिफला उन लोगों के लिए बेहद गुणकारी होता है जिन्हें पेट से संबंधित शिकायत रहती है। त्रिफला कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन नियंत्रण

जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं उन्हें त्रिफला का सेवन करना चाहिए। त्रिफला रेगुलर खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर में फैट को कम करने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी बढ़ाने में त्रिफला का सेवन लाभदायक हो सकता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की थकान कम होती है और रोशनी तेज होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्रिफला आंखों के अलावा बालों और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है. यह खून की अशुद्धियां दूर करता है, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है और बाल झड़ना कम होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को त्रिफला जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


(कीर्ति)

Tags:    

Similar News