Coconut Chutney: डोसे के साथ परोसने के लिए बनाएं नारियल चटनी, साउथ इंडियन स्वाद इस तरह करें तैयार
Coconut Chutney: डोसे के साथ परोसे जाने वाली नारियल चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
नारियल चटनी बनाने का तरीका।
Coconut Chutney Recipe: कोकोनट चटनी यानी नारियल से बनी चटनी का स्वाद अलग ही ज़ायका देता है। साउथ इंडियन फेमस नारियल चटनी को डोसा और इडली के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा भी ज्यादातर दक्षिण भारतीय डिशेस में नारियल की चटनी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आप होटल जैसी नारियल चटनी घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
नारियल चटनी का गज़ब का जायका किसी को भी इसकी तारीफ करने पर मजबूर कर देगा। इसे जो भी खाता है, स्वाद का मुरीद हुए बिना नहीं रह पाता है। आप भी आसानी से साउथ इंडियन नारियल चटनी को तैयार कर सकते हैं।
नारियल चटनी बनाने के लिए सामग्री
ताजा नारियल कद्दूकस – 1 कप
भुनी चना दाल – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार
तड़के के लिए
तेल – 1 छोटा चम्मच
राई – ½ छोटा चम्मच
करी पत्ते – 8-10
सूखी लाल मिर्च – 1
नारियल चटनी बनाने का तरीका
साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए ध्यान रखें कि ताजा नारियल ही इस्तेमाल करना है। सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। इसके बाद चना दाल को पैन में डालकर भून लें।
अब मिक्सर जार में कद्दूकस नारियल, भुनी चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें। इसमें थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
अब तड़का तैयार करें। इसके लिए छोटे पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई डालकर चटकने दें। फिर करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डाल दें। इस तरह आपका तड़का रेडी हो जाएगा।
तड़का तैयार हो जाने के बाद उसे नारियल के पेस्ट में डाल दे। इसके बाद चम्मच की मदद से तड़के को पेस्ट के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
स्वाद और पोषण से भरी साउथ इंडियन नारियल चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे डोसा, इडली या फिर वड़ा के साथ सर्व कर सकते हैं। कई लोग इसे लंच-डिनर में भी खाना पसंद करते हैं।