Ragi Roti: रागी रोटी बनाने में हो जाते हैं परेशान, अपनाएं ये एक ट्रिक, मक्खन जैसी मुलायम बनेगी!

how to make Ragi Roti: रागी की रोटी ल्दी, लो-कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। इसमें ग्लूटन नहीं होता, इसलिए पेट को हल्का रखती है। हालांकि, इसे बनाने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में सॉफ्ट रागी रोटी बनानी है तो अपनाएं ये ट्रिक।

By :  Desk
Updated On 2025-07-19 17:52:00 IST

Ragi roti: कैसे मुलायम रागी रोटी बनाएं। 

how to make soft Ragi Roti: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत को लेकर सचेत हो गया है। हर शख्स हेल्दी खाने की तलाश में रहता है। रागी यानी नाचनी एक ऐसा सुपरफूड है जो हेल्थ के साथ-साथ स्वाद में भी जबरदस्त है। रागी की रोटी खाने में हल्की, ग्लूटन-फ्री और पौष्टिक होती है। खास बात ये कि यह डायबिटीज़ और वज़न कम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हालांकि, दूसरे आटे की तरह रागी की रोटी को मुलायम बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप रागी की सॉफ्ट रोटी आसानी से बना सकते हैं।

रागी रोटी बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप रेसिपी):

  • रागी का आटा-2 कप
  • पानी- 1 कप (गुनगुना)
  • नमक-¼ छोटा चम्मच
  • घी/तेल-जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी गरम करें और उसमें थोड़ा नमक डालें।
  • जब पानी में उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें और उसमें धीरे-धीरे रागी का आटा डालते जाएं।
  • एक चमचे की मदद से अच्छे से मिक्स करें, ताकि कोई गाठें न बनें।
  • अब इस आटे को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर गुनगुने आटे को अच्छे से गूंध लें।
  • आटे को सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखने के लिए उसमें थोड़ा घी मिला सकते हैं।

रोटी बेलना और सेकना

  • तैयार आटे की लोई बनाएं और बेलन से गोल रोटी बेलें (हल्का मोटा रखें)।
  • तवे पर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से रोटी सेकें।
  • जरूरत हो तो घी या तेल लगा सकते हैं, लेकिन बिना घी के भी रोटी बहुत अच्छी बनती है।
  • रोटी को दोनों तरफ अच्छे से सेंककर प्लेट में निकाल लें।

सॉफ्ट रोटी के लिए जरूरी टिप्स

  • पानी हमेशा गुनगुना ही लें, इससे आटा सॉफ्ट रहता है।
  • आटा गूंधने के तुरंत बाद रोटी बेलें, इससे रोटी क्रैक नहीं होती।
  • रोटी बेलते समय आटे पर थोड़ा सा सूखा रागी आटा छिड़कें ताकि चिपके नहीं।
  • बेलते समय हल्के हाथ से बेलें, ज़्यादा दबाव देने से फटेगी।
  • रोटी को ढककर रखें, ताकि नमी बनी रहे और सॉफ्ट रहे।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News