Healthy breakfasts: शुगर लेवल रखना है कंट्रोल में तो ब्रेकफास्ट में इन 4 स्मूदीज को करें शामिल

Healthy breakfasts for manage blood sugar: डायबिटीज़ मरीजों के लिए नाश्ते में स्मूदीज़ एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प हैं। पालक, बेरीज़, चिया सीड्स से बनी स्मूदी ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखती है।

By :  Desk
Updated On 2025-06-16 14:18:00 IST

Healthy breakfasts for manage blood sugar: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे ज़रूरी खुराक होती है। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट न केवल मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है, बल्कि सिरदर्द, पाचन से जुड़ी दिक्कतें और दिनभर की क्रेविंग से भी बचाता है। लेकिन अगर आप डायबिटिक हैं, तो आपको सुबह क्या खा रहे हैं, इस पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ब्रेकफास्ट के बाद अचानक शुगर लेवल का बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता।

ऐसे में स्मूदीज़ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। ये न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि जल्दी भी बन जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी चार स्मूदीज़ जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित हो सकती हैं।

1. ग्रीन स्मूदी-पालक और एवोकाडो के साथ

पालक में कार्ब्स की मात्रा कम और फाइबर ज़्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर होता है, जो शरीर में शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित होने देता है। चाहें तो इसमें चिया सीड्स भी मिला सकते हैं, जिससे पोषण और बढ़ जाएगा।

2. बेरी और ग्रीक योगर्ट स्मूदी

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज़ ग्लायसेमिक इंडेक्स में कम होती हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। अनस्वीटनड ग्रीक योगर्ट प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स देता है, जो डाइजेशन को बेहतर करता है और कार्ब्स को धीरे-धीरे अवशोषित होने देता है।

3. चिया सीड और बादाम दूध स्मूदी

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को धीमा कर ब्लड शुगर स्पाइक्स से बचाते हैं। इन्हें रातभर भिगोने पर एक गाढ़ी टेक्सचर मिलती है, जिससे स्मूदी और भी स्वादिष्ट बनती है। इसे बादाम दूध और कुछ बेरीज़ या आधे केले के साथ ब्लेंड करें।

4. ओट्स और फ्लैक्ससीड स्मूदी

ओट्स धीरे-धीरे शुगर रिलीज़ करते हैं, जिससे शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। फ्लैक्ससीड्स फाइबर और हेल्दी फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। इसमें अनस्वीटनड सोया या बादाम दूध मिलाएं और स्वाद के लिए थोड़ा दालचीनी डालें।

इन स्मूदीज़ की खास बात ये है कि ये जल्दी बनती हैं, पोषण से भरपूर होती हैं और शुगर कंट्रोल में मदद करती हैं। अगर आप डायबिटिक हैं, तो ये विकल्प आपके ब्रेकफास्ट को सेहतमंद और स्वाद से भरपूर बना सकते हैं।

(प्रियंका कुमारी)

(disclaimer: आर्टिकल में दिए गए सुझाव और सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के उपाय अपनाने या अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Tags:    

Similar News