Health Tips: हर रोज खाएं कच्चा लहसुन, जानें खाने का सही तरीका और समय
कच्चा लहसुन सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं। जानिए इसके फायदे और इसे खाने का सही तरीका और समय क्या है।
जब भी घर में दादी-नानी के नुस्खों की बात होती है तो एक चीज जो हमेशा चर्चा में रहती है, वो है कच्चा लहसुन। इसकी तीखी गंध भले ही कुछ लोगों को परेशान कर दे, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि अगर जान लें, तो रोज सुबह सबसे पहले लहसुन ही खाना चाहेंगे।
लहसुन को आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा गया है, जो शरीर की कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत रखता है। लेकिन सवाल ये है कि इसे कब, कितना और कैसे खाएं ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके?
कच्चा लहसुन क्यों है खास?
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये ना केवल इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर और पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
लहसुन खाने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले 2 लहसुन की कली को कुचल लें या बारीक काट लें। इससे एलिसिन सक्रिय हो जाता है।
काटने के बाद 10 मिनट छोड़ दें, फिर सेवन करें।
इसे खाली पेट सुबह पानी के साथ निगलना सबसे असरदार तरीका है। चाहें तो गुनगुने पानी से लें, जिससे डाइजेशन बेहतर हो।
लहसुन कब खाएं?
सुबह खाली पेट लहसुन खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
रात को सोने से पहले भी इसे लिया जा सकता है, लेकिन शुरुआत हमेशा सुबह से करें।
इसे खाने के बाद कुछ समय तक कुछ न खाएं ताकि इसके पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो सकें।
कच्चा लहसुन खाने से मिलने वाले फायदे
इम्युनिटी बूस्ट करता है: रोज़ाना सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल: हाई BP के मरीजों के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल घटाता है: दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
पाचन में सुधार: भूख बढ़ाता है और पेट की सफाई में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक: मेटाबॉलिज्म तेज करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है।
किचन में मौजूद ये एक छोटी-सी चीज, यानी कच्चा लहसुन, अगर सही तरीके से और रोज खाया जाए, तो ये बड़े-बड़े हेल्थ प्रॉब्लम्स से लड़ने की ताकत दे सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि लहसुन सेहत का एक सच्चा साथी है।