Dates in Diabetes: डायबिटीज में खजूर खाना सही है या नहीं? जान लीजिए फायदे और नुकसान

Dates in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को खजूर खाना चाहिए या नहीं, ये बड़ा सवाल होता है। जानते हैं इसे खाने के फायदे और नुकसान।

Updated On 2025-08-12 10:41:00 IST
डायबिटीज मरीजों के खजूर खाने के फायदे और नुकसान।

Dates in Diabetes: खजूर में मौजूद ढेरों पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सुपरफूड का दर्जा मिला हुआ है। खजूर वैसे तो जबरदस्त फायदे पहुंचाता है, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए इसे खाना सही है या नहीं ये भी सवाल खड़ा होता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि डायबिटीज में खजूर खाना चाहिए या नहीं और खाएं तो कितना खाएं?

बता दें कि खजूर में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। आमतौर पर इसे हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में शामिल किया जाता है। खजूर खाने से पहले फायदे और नुकसान दोनों जान लेना जरूरी है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर के फायदे

फाइबर रिच ड्राई फ्रूट

खजूर में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसे खाने से शुगर अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की आशंका कम हो सकती है।

नेचुरल एनर्जी बूस्टर

खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर जैसे फ्रक्टोज और ग्लूकोज शरीर को तत्काल एनर्जी देते हैं। ये डायबिटीज मरीजों के लिए सीमित मात्रा में फायदेमंद हो सकती है, खासकर लो ब्लड शुगर की स्थिति में।

मिनरल्स का अच्छा स्रोत

खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इनका सेवन हार्ट हेल्थ, मांसपेशियों की मजबूती और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर के नुकसान

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। इसका मतलब है कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा

खजूर में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में शुगर के मरीज अगर इसका ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है।

रोज खाने से ब्लड शुगर पर असर

डायबिटीज के मरीजों को खजूर का सेवन सोच समझकर ही करना चाहिए। इसे अगर रोज खाया जाए तो धीरे-धीरे शुगर का लेवल बढ़ने लग सकता है।

कितनी मात्रा में खाएं?

डायबिटीज के मरीज दिन में 1-2 खजूर से ज्यादा न खाएं और इसे अन्य लो ग्लाइसेमिक इंडेक्ट वाले फूड के साथ मिलाकर खाएं, जैसे कि बादाम, अखरोट या दूध। इससे शुगर के असर को कम किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News