Dhanteras Rangoli Design: धनतेरस पर घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
Dhanteras 2025 पर अपने घर को सजाएं इन सुंदर और आसान रंगोली डिजाइनों से। यहां देखें कलश, स्वास्तिक और 'धनतेरस की शुभकामना' थीम वाली रंगोली डिजाइन के बेहतरीन और यूनित आईडिया, जिन्हें आप सिर्फ 15-30 मिनट में बना सकते है।
Dhanteras Rangoli Design
Dhanteras 2025 Special Rangoli Designs: धनतरेस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। कहा जाता है इस दिन माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घरों में साफ-सफाई, साज-सज्जा की जाती है, ताकि मां को प्रसन्न किया जा सकें। ऐसे में घरों में रंगोली बनाना बेहद शुभ और अच्छा माना जाता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी और कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए सुंदर और आकर्षक रंगोली डिजाइन सर्च कर रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं। यहां हम आपके लिए कुछ खास और यूनिक रंगोली डिजाइन लाएं, जिसे आप अपने घर की चौखट, मुख्य द्वार या फिर आंगन में बना सकती हैं।
खास बात है कि यह डिजाइन जितने सुंदर है, उतना ही आसान इन्हें क्रिएट करना है। इन डिजाइन को बनाने के लिए आपको सिर्फ 15 से 30 मिनट की जरूरत पडे़गी। और आप एक सुंदर रंगोली बना लेंगी, जिसे देखकर पड़ोसी से लेकर घर आएं मेहमान तक सभी आपकी खूब तारीफ करेंगे। तो आइए अब देखें लेटेस्ट और सिंपल रंगोली डिजाइन।
कलश रंगोली डिजाइन
कहा जाता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी (धनतेरस) पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसीलिए हर साल यह पर्व मनाया जाता है। इसलिए कलश वाली रंगोली इस दिन बनाना काफी शुभ और अच्छा रहेगा। ऐसे में आप इस तरह की रंगोली डिजाइन ट्राय कर सकते हैं।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामना रंगोली डिजाइन
यदि आप खासतौर पर धनतरेस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस प्रकार के डिजाइन जरूर ट्राय करें। इसे बनाना काफी आसना है, और जब आप घर के मुख्य द्वार पर धनतरेस की हार्दिक शुभकामना लिखकर इन डिजाइन को बनाएंगे तो आस पड़ोसी भी घर आकर आपकी तारीफ करेंगे।
स्वास्तिक रंगोली डिजाइन
स्वास्तिक का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। कोई भी शुभ कार्य स्वास्तिक बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह की स्वास्तिक वाली रंगोली ट्राय कर सकते हैं। इस महज 10-20 मिनट में बनाया जा सकता है।
हैप्पी धनत्रयोदशी स्पेशल डिजाइन
धनतेरस जिसे असल में धनत्रयोदशी कहा जाता है। ऐसे में आप अपने घर के आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ इस प्रकार के सुंदर और आकर्षक रंगोली डिजाइन ट्राय कर सकते हैं।