besan toast recipe: ब्रेड पकौड़ा खाकर हो गए बोर तो बनाएं बेसन टोस्ट, मिनटों में हो जाता तैयार, स्वाद के साथ सेहत के लिए बेस्ट
besan toast recipe: मॉनसून सीजन आ गया है। ऐसे में बारिश में हर किसी का मन कुछ चटपटा खाने का होता है। ऐसे में आप बेसन का टोस्ट ट्राय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इस स्नैक को तैयार किया जा सकता है।
besan toast recipe: मॉनसून का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर किसी का मन कुछ अलग और चटपटा खाने का होता है, जो जल्दी भी बन जाए और साथ में हेल्दी भी हो। तो ऐसे में आप बेसन के टोस्ट को ट्राय कर सकते हैं। इसे आप सुबह और शाम दोनों की चाय के साथ खा सकते हैं। तो नोट कर लीजिए बेसन ब्रेड टोस्ट की झटपट तैयार होने वाली रेसिपी
सामग्री:
- बेसन (चना आटा) -1 कप
- ब्रेड स्लाइस-4 से 6
- प्याज -1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर -1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च-1 (बारीक कटी)
- हरा धनिया-2 चम्मच (कटा हुआ)
- हल्दी-¼ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -¼ चम्मच (वैकल्पिक)
- नमक-स्वादानुसार
- पानी-लगभग ¾ कप
- तेल या घी-सेंकने के लिए
बेसन टोस्ट बनाने की विधि
घोल तैयार करें: सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
पानी मिलाएं: अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल बनाएं। घोल न ज़्यादा गाढ़ा हो, न बहुत पतला – इतना कि ब्रेड पर अच्छे से लग जाए।
ब्रेड पर लगाएं: अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर इस बेसन वाले घोल को दोनों तरफ अच्छे से फैला लें।
टोस्ट सेंकें: एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गर्म करें। हल्का तेल डालें और घोल लगे ब्रेड को तवे पर रखें। धीमी आंच पर टोस्ट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
तैयार है हेल्दी बेसन टोस्ट: टोस्ट को गर्मागर्म हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
टिप्स:
- चाहें तो घोल में ग्रेट किया हुआ पनीर या गाजर भी मिला सकते हैं।
- बच्चों के टिफिन या शाम के नाश्ते के लिए यह बहुत बढ़िया और हेल्दी ऑप्शन है।
- बेसन में थोड़ा दही मिलाने से टोस्ट और भी सॉफ्ट बनते हैं
(प्रियंका कुमारी)