Belly Fat: पेट की चर्बी बनती है शर्मिंदगी की वजह? 6 घरेलू तरीके आज़माएं, घटेगा फैट

Belly Fat: पेट पर जमा फैट किसी के लिए भी शर्मिंदगी की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं इसे कम करने के घरेलू उपाय।

Updated On 2025-08-22 16:44:00 IST

बैली फैट कम करने के घरेलू तरीके।

Belly Fat: पेट पर जमा चर्बी आपको कहीं भी हंसी का पात्र बना सकती है। बैली फैट की वजह से लोगों को कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ जाती है। ऐसे में हर मोटे व्यक्ति चाहत फैट घटाकर खुद को फिट बनाने की होती है। जो लोग बैली फैट से परेशान हैं वे कुछ घरेलू उपायों की मदद से फैट को आसानी से घटा सकते हैं।

बैली फैट न सिर्फ आपको बेडौल दिखाता है, बल्कि कई बड़ी बीमारियों के शरीर में आने का रास्ता भी खोल देता है। ऐसे में समय रहते अपने वजन पर नियंत्रण करना जरूरी है। 6 घरेलू उपाय इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

फाइबर रिच फूड्स

फाइबर रिच फूड्स मोटापा कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर डाइजेशन सुधारता है। ये लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाता है। फल, सब्जियां, बीन्स और ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी

चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ाते हैं, जिससे फैट तेजी से जमा होता है। कोल्ड ड्रिंक, कुकीज़, सफेद ब्रेड जैसी चीजों से दूरी बनाएं और नेचुरल शुगर वाले फल खाएं।

रोज़ाना वॉक और एक्सरसाइज करें

वजन कंट्रोल करने में डेली वॉकिंग और एक्सरसाइज़ असरदार होती है। आप बिना किसी भारी वर्कआउट के भी रोज़ाना 30 से 40 मिनट वॉक करके बैली फैट घटा सकते हैं। साथ ही प्लैंक, क्रंचेस, और स्क्वैट्स जैसी बॉडीवेट एक्सरसाइज भी मददगार होती हैं।

ग्रीन टी या नींबू पानी का सेवन करें

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे पाचन में सुधार होता है। वहीं, नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। दोनों का नियमित सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद लें और तनाव कम करें

नींद की कमी और मेंटल स्ट्रेस से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो फैट स्टोर करता है। हर रात 7 से 8 घंटे की नींद लें। रेगुलर ध्यान, योग करें तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

हाई प्रोटीन डाइट अपनाएं

प्रोटीन मसल्स को मजबूत करता है और फैट बर्निंग को बढ़ाता है। अंडे, दाल, दूध, दही और नट्स को अपने आहार में शामिल करें। इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव और संतुलित रहेगा।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News