Himachal Places: हिमाचल की वादियों में गुज़रेगा यादगार वक्त, 7 जगहें घूमने के लिए निकाल लें वक्त

Himachal Popular Places: हिमाचल प्रदेश सैलानियों का पसंदीदा राज्य है। यहां कई हिल स्टेशन हैं जहां घूमकर यादगार वक्त बिताया जा सकता है।

Updated On 2025-08-22 15:16:00 IST

हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय जगहें।

Himachal Popular Places: हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती की वजह से देश-विदेश के सैलानियों की पसंदीदा जगह बन चुका है। ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, नदियां, हरियाली से ढकी घाटियां और शांत वातावरण। ये सब मिलकर हिमाचल को एक शानदार पर्यटन स्थल बनाते हैं। आप यहां आकर यादगार वक्त गुजार सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय हैं। आप यहां परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सलकते हैं। सोलो ट्रैवलर्स और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी ये पसंदीदा जगह बना हुआ है। आइए जानते हैं हिमाचल की 7 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में।

हिमाचल के 7 पॉपुलर प्लेसेस

शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला को 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से भी पुकारा जाता है। ये हिल स्टेशन सैलानियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां ब्रिटिश काल की इमारतें, मॉल रोड, रिज मैदान और कुफरी की बर्फबारी इसे बेहद आकर्षक बनाती है। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है।

मनाली

ब्यास नदी के किनारे बसा मनाली एडवेंचर और नेचर लवर्स दोनों के लिए ही बेहद खास है। सोलांग वैली, रोहतांग पास हो या हिडिंबा मंदिर ये सभी जगहें यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों का मजा लिया जा सकता है।

धर्मशाला

धर्मशाला सिर्फ क्रिकेट मैचों की वजह से ही चर्चा में नहीं रहता है, बल्कि तिब्बती संस्कृति का रंग लिए धर्मशाला, दलाई लामा का निवास स्थान भी है। यहां का मैकलोडगंज क्षेत्र बहुत प्रसिद्ध है। बौद्ध मठ, पहाड़ी ट्रेक्स और शांत वातावरण इसे खास बनाते हैं।

कसौल

कसौल भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसे 'हिप्पियों का स्वर्ग' भी कहा जाता है। युवा कसौल घूमना काफी पसंद करते हैं। पार्वती नदी के किनारे बसा यह गांव ट्रेकिंग, कैंपिंग और फूड के लिए प्रसिद्ध है।

स्पीति वैली

ऊंचाई पर बसी यह ठंडी घाटी अपने अनोखे लैंडस्केप्स और बौद्ध संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां स्थित की मठ, काजा और चंद्रताल लेक मुख्य आकर्षण हैं। यहां का सफर रोमांच से भरपूर होता है।

डलहौजी

आप अगर इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो डलहौजी जा सकते हैं। ब्रिटिश शैली की इमारतों और घने देवदार के जंगलों से घिरी ये जगह शांति पसंद लोगों के लिए आदर्श है। खजियार, जिसे मिनी 'स्विट्जरलैंड' कहा जाता है, यहां का मुख्य आकर्षण है।

बीर बिलिंग

एडवेंचर के शौकीन लोग घूमने के लिए बीर बिलिंग प्लान कर सकते हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक बीर बिलिंग एडवेंचर लवर्स के लिए है। साथ ही यहां तिब्बती मठ, कैफे और सुंदर ट्रेकिंग रूट्स भी हैं।

Tags:    

Similar News