Agra Popular Places: आगरा घूमें तो ताजमहल के साथ देखें यह 6 जगहें, खूब करेंगे एन्जॉय
Agra Popular Places: आगरा में घूमने के लिए कई लोकप्रिय स्थान हैं। आप यहां ताजमहल के साथ ही कई अन्य जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आगरा में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।
Agra Popular Places: आगरा का जिक्र आते ही दिमाग में सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है। ये शहर दुनिया भर में अपनी ऐतिहासिक धरोहर और खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर है। यहां की पहचान ताजमहल से होती है, जिसे सात अजूबों में गिना जाता है। लेकिन आगरा सिर्फ ताजमहल तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां कई और दर्शनीय स्थल हैं जिसे विजिट कर सकते हैं।
अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की कई ऐतिहासिक और लोकप्रिय जगहें आपके ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। ये जगहें न सिर्फ भारतीय इतिहास को दर्शाती हैं बल्कि वास्तुकला की बेहतरीन मिसाल भी पेश करती हैं।
आगरा में घूमने वाली 6 पॉपुलर जगहें
ताजमहल: ताजमहल आगरा का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है जिसे मुमताज महल की याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत अपनी खूबसूरती और नक्काशी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। सनराइस और सनसैट के समय यहां का नजारा बेहद अद्भुत होता है।
आगरा किला: लाल बलुआ पत्थर से बना आगरा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। इसे अकबर ने 1565 में बनवाया था। किले में शानदार महल, दरबार हॉल और खूबसूरत बागान बने हैं।
फतेहपुर सीकरी: आगरा से लगभग 40 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी मुगल बादशाह अकबर द्वारा बसाया गया था। यहां बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह प्रमुख आकर्षण हैं। यह जगह अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए मशहूर है।
मेहताब बाग: यमुना नदी के किनारे मौजूद मेहताब बाग से ताजमहल का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यह बाग चारबाग शैली में बनाया गया है और तस्वीर लेने के लिए बेहतरीन जगह है। शाम के समय यहां का नजारा पर्यटकों को बेहद भाता है।
इतिमाद-उद-दौला का मकबरा: इसे 'बेबी ताज' भी कहा जाता है क्योंकि इसकी डिजाइन ताजमहल से मिलती-जुलती है। यह मकबरा नूरजहां ने अपने पिता के लिए बनवाया था। इसकी संगमरमर की कारीगरी और नाजुक नक्काशी देखने लायक है।
अकबर का मकबरा: आगरा के सिकंदरा में स्थित अकबर का मकबरा की वास्तुकला में हिंदू, इस्लामिक और बौद्ध शैली की झलक देखने को मिलती है। विशाल बगीचों से घिरा यह स्थल आगरा की ऐतिहासिक पहचान का अहम हिस्सा है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।