Home Remedies for Upset Stomach: ठंड लगने की वजह से हो गया पेट खराब? ये घरेलू नुस्खें कर देंगे साफ

Home Remedies for Upset Stomach: सर्दियों में ठंडा पानी, और ठंडी चीजें खाना पेट को खराब कर सकता है। हालांकि, घरेलू नुस्खों के जरिए पेट का दर्द, और गैस से राहत मिल सकती है।

Updated On 2026-01-16 18:39:00 IST

पेट खराब होने की समस्या का समाधान (Image: grok)

Home Remedies for Upset Stomach: सर्दियों में कई बार बिना ध्यान दिए ठंडा पानी पी लेना, बाहर की ठंडी चीजें खा लेना, ये छोटी-छोटी लापरवाही पेट खराब होने का कारण बना जाती है। पेट में दर्द, गैस, दस्त या भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में घर पर घरेलू नुस्खे आजमा लिए जाएं, तो पेट को प्राकृतिक तरीके से ठीक किया जा सकता है।

ठंड में पाचन क्यों हो जाता है कमजोर

ठंड के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति सामान्य से थोड़ी धीमी हो जाती है। शरीर गर्मी बचाने में ज्यादा ऊर्जा लगाता है, जिससे पाचन तंत्र सुस्त पड़ने लगता है। ऐसे में अगर ठंडी चीजों का सेवन हो जाए या भारी भोजन कर लिया जाए, तो खाना सही से नहीं पच पाता, और पेट खराब होने लगता है।

पेट को ठीक रखने के घरेलू उपाय

अदरक और शहद से मिलेगी राहत

जब ठंड लगने से पेट खराब हो जाए, तो अदरक और शहद का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। अदरक पेट की सूजन को कम करता है, और पाचन को सक्रिय रखता है। जबकि शहद आंतों को शांत करता है। इस घरेलू नुस्खे को अपनाने से पेट की मरोड़, गैस और हल्का दस्त भी धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।

अजवाइन और काला नमक

अक्सर ठंड लगने के बाद पेट में गैस भर जाती है, और दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में अजवाइन और काला नमक का सेवन असरदार नुस्खा माना जाता है। यह उपाय खासतौर पर तब राहत देता है, जब पेट भारी लग रहा हो या हल्का-सा दर्द हो रहा हो।

सौंफ का पानी

अगर पेट खराब होने के साथ जलन या बार-बार दस्त की समस्या हो रही है, तो सौंफ का पानी आराम पहुंचाता है। सौंफ पेट को ठंडक देती है, और पाचन तंत्र को संतुलित करती है। ठंड के मौसम में सौंफ का हल्का गुनगुना पानी पीने से पेट की ऐंठन कम होती है।

केला और दही ले सकते हैं

पेट खराब होने पर शरीर जल्दी कमजोर हो जाता है। ऐसे में केला, और दही का सेवन पेट को संभालने में मदद करता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों की सेहत सुधारते हैं, जबकि केला पाचन को स्थिर करता है।

जीरा पानी

जीरा पानी ठंड के मौसम में पेट के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। यह पाचन को दुरुस्त करता है, और पेट में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर पेट खराब होने के बाद भारीपन महसूस हो रहा हो, तो जीरा पानी पीने से धीरे-धीरे आराम मिलने लगता है।

ठंड लगने की वजह से पेट खराब होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर बार दवाइयों पर निर्भर हुआ जाए। अदरक, अजवाइन, सौंफ, जीरा, और दही जैसे घरेलू नुस्खे पेट को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने में मदद करते हैं।

(Disclaimner): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका पेट ज्यादा खराब है, तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News