Sugar Side Effects: मोटापा बढ़ा देती ही चीनी, 5 गंभीर बीमारियों कर सकती है पैदा, जानकर चौंक जाएंगे

Sugar Side Effects: हम सब लोग रोजाना चीनी शौक से खाते हैं। हालांकि, इससे होने वाले शारीरिक नुकसान बेहद चौंकाने वाले होते हैं।

Updated On 2025-09-07 10:54:00 IST

चीनी खाने के बड़े नुकसान।

Sugar Side Effects: चीनी का सेवन हर कोई किसी न किसी रूप में रोज़ाना करता है। चीनी भले ही स्वाद बढ़ाने का काम करती है, लेकिन शरीर के लिए ये बेहद नुकसानदायक होती है। खासतौर पर अगर कोई इसकी ज्यादा मात्रा डेली डाइट में लेता है। चीनी ज्यादा सेवन जहर के बराबर माना जाता है।

रोजमर्रा की डाइट में हम अनजाने में इतनी शुगर ले लेते हैं, जिससे धीरे-धीरे कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। चीनी का ज़्यादा इस्तेमाल मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिज़ीज़ और स्किन प्रॉब्लम्स की भी बड़ी वजह है।

चीनी ज्यादा खाने के 5 नुकसान

मोटापे का खतरा: ज्यादा चीनी खाना बेहद हानिकारक हो सकता है। ये शरीर में कैलोरी को बढ़ा देती है, जिससे फैट तेजी से जमा होने लगता है। यह मोटापे का बड़ा कारण है। शुगर से भरे स्नैक्स और ड्रिंक्स वजन तेजी से बढ़ा सकते हैं। मोटापा न केवल शरीर की शेप बिगाड़ता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी बनता है।

डायबिटीज का रिस्क: चीनी का ज़्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल का बैलेंस बिगाड़ देता है। लंबे समय तक इसकी आदत इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा कर सकती है, जो डायबिटीज की बड़ी वजह है। डायबिटीज एक बार बढ़ जाए तो इसे कंट्रोल करना आसान नहीं होता। इसीलिए डॉक्टर भी मीठे को सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।

हार्ट डिज़ीज़ की आशंका: शुगर ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित होता है। इससे धमनियों में फैट जमने लगता है, जो हार्ट डिज़ीज़ का कारण बनता है। रिसर्च बताती है कि अधिक शुगर खाने वालों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है।

स्किन पर बुरा असर: चीनी स्किन के लिए भी नुकसानदायक है। यह ग्लाइकेशन नामक प्रोसेस को बढ़ाती है, जिससे कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन डैमेज हो जाते हैं। इससे स्किन पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं और चेहरा डल दिखने लगता है। मीठा ज्यादा खाने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है।

दांत और हड्डियों को नुकसान: चीनी दांतों के लिए सबसे हानिकारक मानी जाती है। यह कैविटी और दांतों में कीड़ा लगने की समस्या को बढ़ाती है। वहीं, अधिक मीठा हड्डियों की मजबूती पर भी असर डालता है क्योंकि यह शरीर से कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी मिनरल्स की कमी कर देता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News