Curd Side Effects: रात में दही खाने की आदत बीमार न कर दे! जानिए 5 साइड इफेक्ट्स

Curd Side Effects: बहुत से लोगों को रात में दही खाने की आदत होती है। हालांकि ये आदत कई बार परेशानी भरी साबित हो सकती है।

Updated On 2025-08-02 16:00:00 IST

रात में दही खाने के साइड इफेक्ट्स। (Image-AI)

Curd Side Effects: दही एक ऐसा फूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को जबरदस्त लाभ दे सकते हैं। बहुत से लोगों को दही रात में खाने की आदत होती है। हालांकि, आयुर्वेद में रात के वक्त दही के सेवन को वर्जित बताया गया है। ऐसा करने पर शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, वहीं दही की तासीर भी ठंडी होती है, जिससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिन लोगों की तासीर ठंडी होती है वे अगर रात में दही खाएं तो उन्हें ज्यादा साइड इफेक्ट्स होने की आशंका रहती है।

रात में दही खाने के नुकसान

बढ़ सकती है सर्दी-जुकाम की समस्या

दही की तासीर ठंडी होती है, और रात के समय शरीर की गर्मी भी कम हो जाती है। ऐसी सूरत में दही खाने से गला बैठ सकता है या नाक बहने की समस्या शुरू हो सकती है। एलर्जी या साइनस वाले लोगों को तो रात में दही बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

डाइजेशन हो सकता है प्रभावित

रात में हमारा डाइजेशन सिस्टम स्लो हो जाता है, तब दही जैसा भारी और ठंडा फूड अपच, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। रात में दही खाने से नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है और अगली सुबह पेट भारी महसूस हो सकता है।

स्किन एलर्जी और खुजली हो सकती है शुरू

कुछ लोगों की बॉडी दही में मौजूद बैक्टीरिया और ठंडक के प्रति सेंसेटिव होती है। रात में दही खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसी एलर्जी की समस्या देखने को मिल सकती है।

वजन बढ़ाने की बन सकता है वजह

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो रात में दही खाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह शरीर में फैट स्टोर करने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है, खासकर अगर इसे देर रात खाया जाए।

बलगम बनने की समस्या

दही बलगम बढ़ाने वाला फूड माना जाता है। रात में इसे खाने से फेफड़ों में कफ जम सकता है। इस वजह से खांसी, सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अस्थमा मरीजों के लिए यह और भी हानिकारक साबित हो सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News