Places Near Nainital: नैनीताल घूमने की है प्लानिंग? आसपास की 5 जगहें भी करें एक्सप्लोर
Places Near Nainital: उत्तराखंड का नैनीताल पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां घूमने जाएं तो इसके आसपास की कुछ जगहें भी एक्सप्लोर कर लें।
नैनीताल में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।
Places Near Nainital: सितंबर का महीना नैनीताल घूमने के लिए मुफीद हो सकता है। ये जगह अपनी झीलों और नेचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर है। लेकिन इसके आसपास भी कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां जाकर सैर-सपाटा करने का मज़ा दोगुना हो जाता है। यहां का हर कोना आपको नई ऊर्जा और अनोखा अनुभव देता है।
अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ झीलों तक सीमित न रहें। पास की हिल स्टेशन और ऐतिहासिक जगहें भी देखने लायक हैं। आइए जानते हैं नैनीताल के आसपास की 5 लोकप्रिय जगहों के बारे में, जहां की सैर आपकी यात्रा को यादगार बना देगी।
5 जगहों की कर लें विजिट
भीमताल: नैनीताल से करीब 22 किलोमीटर दूर भीमताल अपनी विशाल झील के लिए मशहूर है। यहां आप बोटिंग और फिशिंग का मज़ा ले सकते हैं। झील के बीच बने छोटे से द्वीप पर बना एक एक्वेरियम पर्यटकों को आकर्षित करता है। शांत वातावरण इसे फैमिली और कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।
सातताल: सात अलग-अलग झीलों से बना सातताल नैनीताल से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का हरा-भरा जंगल और नीला पानी फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन है। ट्रैकिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है। यहां का शांत और प्राकृतिक वातावरण आपको शहर की भीड़ से दूर ले जाता है।
मुक्तेश्वर: नैनीताल से 45 किलोमीटर दूर मुक्तेश्वर एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग जैसा है। यहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। आप यहां ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और कैंपिंग का मज़ा ले सकते हैं। मुक्तेश्वर का शिव मंदिर भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।
अल्मोड़ा: नैनीताल से लगभग 63 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा अपनी संस्कृति, हस्तशिल्प और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का काला भट्टा, बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कसार देवी मंदिर खास आकर्षण हैं। अल्मोड़ा की नेचुरल ब्यूटी और लोककला पर्यटकों को अनोखा अनुभव देती है।
रानीखेत: नैनीताल से 56 किलोमीटर दूर रानीखेत एक शांत और हरा-भरा हिल स्टेशन है। यहां के बगीचे, झूलादेवी मंदिर और चौबटिया गार्डन पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यहां से हिमालय की चोटियों का नजारा बेहद लुभावना लगता है। रानीखेत का मौसम सालभर सुहावना रहता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।