High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं? 5 घरेलू उपाय दिखाएंगे असर
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद कॉमन है। इस परेशानी को कंट्रोल करने में कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के तरीके।
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी इसकी मुख्य वजहें हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी फेल होने जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाइयां जरूरी होती हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इसे नेचुरल तरीके से भी कंट्रोल किया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि शरीर पर किसी तरह के साइड इफेक्ट्स भी नहीं डालते।
हाई बीपी कंट्रोल करने के घरेलू उपाय
लहसुन का सेवन करें
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है। रोज सुबह खाली पेट एक से दो कच्ची लहसुन की कलियों का सेवन करें। आप चाहें तो इसे गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं।
आंवला और शहद
आंवला शरीर को डिटॉक्स करता है और हाई बीपी को संतुलित करने में मदद करता है। एक चम्मच आंवला जूस में आधा चम्मच शहद मिलाकर रोज सुबह पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
तुलसी और नीम की पत्तियां
सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी की पत्तियां और 2-3 नीम की पत्तियां चबाने से ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। ये उपाय आयुर्वेद में भी हाई बीपी के लिए कारगर बताए गए हैं।
नियमित व्यायाम और वॉक
हर दिन 30 मिनट की वॉक या हल्का व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। योग और प्राणायाम, खासकर अनुलोम-विलोम और भ्रामरी, बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
नमक और कैफीन का कम सेवन
हाई बीपी वालों को अपने डाइट में नमक और चाय-कॉफी जैसी कैफीन युक्त चीजों की मात्रा कम करनी चाहिए। अधिक नमक रक्तचाप को बढ़ा सकता है, इसलिए लो-सोडियम डाइट अपनाना फायदेमंद होता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें)