Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं? पेट साफ करने में मदद करेंगे 5 घरेलू उपाय

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या अब बेहद आम हो गई है। इस परेशानी से निजात दिलाने में कुछ घरेलू उपाय मददगार रहेंगे।

Updated On 2025-09-09 18:47:00 IST

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय।

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान इस परेशानी को बढ़ा देता है। फास्ट फूड का ज्यादा खाना, कम पानी पीना और दिनभर बैठे रहने की आदत कब्ज होने की बड़ी वजहें हैं। कब्ज से न केवल पेट भारी और असहज लगता है, बल्कि लंबे समय तक यह समस्या रहने पर पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है।

कब्ज को ठीक करने के लिए बाजार में कई दवाइयां मिलती हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। ये उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट को साफ करते हैं और पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

गुनगुना पानी: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना कब्ज दूर करने का सबसे आसान उपाय है। यह आंतों को एक्टिव करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। रेगुलर सुबह और रात को गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होने में मदद मिलती है।

फाइबर युक्त आहार: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आहार में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। हरी सब्जियां, फल, दलिया और साबुत अनाज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। फाइबर आंतों में बल्क बनाकर स्टूल क्लीयर करने को आसान करता है।

त्रिफला पाउडर: त्रिफला आयुर्वेदिक औषधि है जो कब्ज को दूर करने में बेहद असरदार है। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर लेने से पेट साफ रहता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

अलसी के बीज: अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इन्हें भूनकर पीस लें और रोजाना गुनगुने पानी या दूध के साथ एक चम्मच सेवन करें। यह आंतों को चिकनाई प्रदान कर कब्ज की समस्या को कम करता है।

नींबू और शहद: गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना कब्ज से राहत पाने का बेहतरीन घरेलू उपाय है। नींबू पेट को साफ करता है और शहद शरीर में लुब्रिकेशन का काम करता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से फायदा मिलता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News