Til Gud Benefits: सर्दी में गुड़-तिल खाने से हड्डियां बनेंगी मजबूत, सेहत को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Til Gud Benefits: तिल-गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हड्डियां भी मजबूत बनाती है।

Updated On 2026-01-15 11:08:00 IST

तिल और गुड़ खाने के बड़े फायदे।

Til Gud Benefits: सर्दियों के मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में देसी और पारंपरिक चीजें सबसे ज्यादा असरदार साबित होती हैं। गुड़ और तिल का कॉम्बिनेशन भारतीय रसोई में सदियों से सर्दियों का सुपरफूड माना जाता रहा है।

तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स जबकि गुड़ में भरपूर मिनरल्स शरीर को ठंड से बचाते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में गुड़-तिल के लड्डू या चिक्की खाने की परंपरा आज भी कायम है। आइए जानते हैं सर्दी में गुड़-तिल खाने के बड़े फायदे।

तिल-गुड़ खाने के 5 बड़े फायदे

शरीर को देता है प्राकृतिक गर्माहट: तिल की तासीर गर्म होती है, वहीं गुड़ शरीर में हीट पैदा करता है। सर्दियों में इसका सेवन ठंड से बचाव करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत: तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। नियमित रूप से गुड़-तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है, खासकर बुजुर्गों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

खून की कमी दूर करने में मददगार: गुड़ और तिल दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं और एनीमिया की समस्या को दूर करते हैं।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त: सर्दियों में कब्ज की समस्या आम होती है। गुड़-तिल खाने से पाचन बेहतर रहता है और पेट साफ रहता है, जिससे गैस और अपच की परेशानी कम होती है।

इम्यूनिटी करता है मजबूत: गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और तिल के पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News