Skin Care With Potato: कच्चे आलू से भी फेस पर आ सकता है नया ग्लो, इन तरीकों से करें यूज़

Skin Care With Potato: आलू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है। कच्चे आलू का इस्तेमाल स्किन का ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है।

Updated On 2026-01-15 12:30:00 IST

कच्चे आलू से स्किन केयर के टिप्स।

Skin Care With Potato: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार रसोई में रखी साधारण चीजें भी कमाल दिखा देती हैं। कच्चा आलू ऐसी ही एक नेचुरल चीज है, जो स्किन केयर में सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

आलू में मौजूद विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ब्लीचिंग गुण चेहरे के दाग-धब्बे हल्के करने और स्किन टोन सुधारने में मदद करते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कच्चा आलू फेस पर नेचुरल ग्लो ला सकता है।

कच्चे आलू से स्किन केयर कैसे करें?

आलू का रस लगाने का तरीका: कच्चे आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। इस रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। यह तरीका स्किन को ब्राइट बनाने और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।

आलू और गुलाब जल फेस पैक: एक चम्मच आलू के रस में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से धो लें। यह फेस पैक स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाता है।

आलू और शहद का इस्तेमाल: आलू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह ड्राय स्किन वालों के लिए खास फायदेमंद है।

आलू और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: एक चम्मच आलू का रस, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बेहतर है और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है।

आलू स्लाइस से मसाज: कच्चे आलू के पतले स्लाइस काट लें। इन्हें हल्के हाथों से चेहरे पर 5-7 मिनट तक रगड़ें। फिर पानी से धो लें। इससे स्किन टोन में सुधार आता है और थकान दूर होती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News