Dry Fruits for Liver Detox: लीवर को स्वस्थ रखने के लिए सूखे मेवे जरूर खाएं, जानें खाने का सही समय क्या है
Dry Fruits for Liver Detox: लीवर को डिटॉक्स, और स्वस्थ रखने के लिए हर रोज सूखे मेवे खाएं। ये 3 ड्राई फ्रूट्स आपके लीवर को पूरी तरह से स्वस्थ रखेंगे।
लीवर को डिटॉक्स करने के लिए सूखे मेवे का करें सेवन (Image: grok)
Dry Fruits for Liver Detox: लीवर हर दिन हमारे शरीर में जमा होने वाले हानिकारक तत्वों को साफ करता है। लेकिन जब टॉक्सिन्स की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो लीवर थकने लगता है। जिसकी वजह से थकान, अपच, त्वचा पर दाग-धब्बे, पेट भारी रहना और वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में लीवर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि यह दोबारा अपनी पूरी क्षमता से काम कर सके। इसके लिए आपको हर रोज कुछ सूखे मेवे का सेवन करना होगा।
अखरोट
अखरोट लीवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। अखरोट लीवर में जमा अमोनिया जैसे हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। साथ ही यह फैटी लिवर की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है।
- सुबह खाली पेट 1 से 2 अखरोट खाना चाहिए।
- रात में पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं।
किशमिश
किशमिश में आयरन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। किशमिश खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे लीवर पर दबाव कम पड़ता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करती है, जो लीवर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
- रात के समय 5 किशमिश पानी में भिगो दें।
- सुबह खाली पेट वह पानी पीकर किशमिश खाएं।
- यह तरीका लीवर डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है।
पिस्ता
पिस्ता में मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे फैटी लिवर का खतरा घटता है। पिस्ता लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद करता है, और सूजन को कम करता है।
- पूरे दिन में 2 पिस्ता खाया जा सकता है।
- सुबह नाश्ते के साथ या शाम को हल्की भूख के वक्त खा सकते हैं।
सूखे मेवे खाने का सही समय क्या है?
- अगर आप लीवर डिटॉक्स के लिए सूखे मेवे खा रहे हैं, तो समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- सुबह खाली पेट- अखरोट, और भीगी किशमिश के लिए सबसे अच्छा समय है।
- नाश्ते के साथ- पिस्ता या थोड़ी मात्रा में अखरोट खाया जा सकता है।
- रात के वक्त सूखे मेवे खाने से बचें, क्योंकि इससे पाचन पर असर पड़ सकता है।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी भी ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
- अखरोट- 1 से 2 खा सकते हैं।
- किशमिश- 5 से 8 खा सकते हैं।
- पिस्ता- 2 से 5 खा सकते हैं।
स्वस्थ लीवर के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
- शराब और ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए।
- हरी सब्जियां और फल अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
- नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
लीवर की सेहत को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप रोजाना सही समय पर अखरोट, किशमिश और पिस्ता को अपने आहार में शामिल करते हैं, तो लीवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स और मजबूत बनाया जा सकता है।
Sources: https://www.healthshots.com/healthy-eating/nutrition/benefits-of-dry-fruits-for-healthy-liver
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको लिवर से संबंधी किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।