Fennel Seeds Benefits: वजन घटाना है तो रोज़ खाएं 1 चम्मच सौंफ! ओरल हेल्थ भी सुधरेगी, 5 फायदे जानें

Fennel Seeds Benefits: सौंफ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे रोजाना खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। जानते हैं सौंफ खाने के फायदे।

By :  Desk
Updated On 2025-08-08 21:53:00 IST

सौंफ खाने के 5 बड़े फायदे।

Fennel Seeds Benefits: भारतीय घरों में लंच या डिनर के बाद सौंफ खाना पसंद किया जाता है। सौंफ सिर्फ मुखशुद्धि के लिए ही इस्तेमाल होती है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कई बड़े लाभ दिला सकते हैं। सौंफ का सेवन आंखों की रोशनी बेहतर करने का काम भी करती है।

सौंफ ही नहीं सौंफ का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। आइए जानते हैं सौंफ खाने के 5 बड़े फायदे।

सौंफ खाने के 5 बड़े फायदे

डाइजेशन में सुधार

सौंफ में पोषक तत्वों का भंडार मौजूद है। इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनता है। सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल ऑयल्स होते हैं। ये गैस बदहजमी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। खाने के बाद सौंफ चबाने से एंजाइम एक्टिव होते हैं, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है।

ओरल हेल्थ सुधारे

सौंफ एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर भी मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू को दूर करते हैं। साथ ही यह लार ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे मुंह साफ रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है

आंखों की हेल्थ सुधारने में सौंफ मददगार है। सौंफ में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को थकान और इंफेक्शन से बचाते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सौंफ बॉडी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है। यह शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मदद करती है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। सौंफ की चाय या इसका पानी वजन घटाने की प्रक्रिया में असरदार माना गया है।

हार्मोनल बैलेंस बनाए

सौंफ महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है। यह हार्मोन बैलेंस करने में मदद करती है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम करती है। सौंफ खाने से से मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग और थकान में राहत मिलती है।

(Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

(कीर्ति)

Tags:    

Similar News