Beetroot Juice: स्किन को नेचुरल ग्लो देगा चुकंदर का जूस, खून की कमी होगी दूर, पिएंगे तो 5 फायदे मिलेंगे
Beetroot Juice Benefits: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर में बड़े बदलाव ला सकता है।
चुकंदर जूस पीने के बड़े फायदे।
Beetroot Juice Benefits: चुकंदर सिर्फ सलाद की शोभा नहीं बढ़ाता बल्कि इसे नेचुरल एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है। इसका जूस रोज पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, स्किन पर ग्लो आता है और एनर्जी लेवल हाई रहता है। यही वजह है कि फिटनेस लवर्स से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट तक, सब इसे अपने डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
इस लाल रंग के जूस में नाइट्रेट्स, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल, लिवर, स्किन और ब्रेन सभी के लिए फायदेमंद है। अगर आप सुबह के हेल्दी ड्रिंक की तलाश में हैं तो चुकंदर जूस एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो आपकी अंदरूनी हेल्थ से लेकर बाहरी ग्लो तक का ख्याल रखेगा।
चुकंदर जूस पीने के 5 बड़े फायदे
खून की कमी दूर करे और एनर्जी बढ़ाए: चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन और फोलेट पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल सही रहता है और थकान या कमजोरी दूर होती है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास चुकंदर जूस पीने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।
दिल की सेहत को रखे बेहतर: चुकंदर जूस में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। यह दिल के रोगों से बचाने में मदद करता है और हार्ट अटैक के रिस्क को कम करता है।
दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाए: रिसर्च के अनुसार, चुकंदर जूस ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है जिससे याददाश्त और एकाग्रता बेहतर होती है। खासकर स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
स्किन में लाए नेचुरल ग्लो: चुकंदर जूस डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर स्किन को साफ और चमकदार बनाता है। नियमित सेवन से स्किन पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और टैनिंग कम होती है।
पाचन और लिवर के लिए लाभदायक: चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। साथ ही यह लिवर को क्लीन रखने में मदद करता है जिससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा नहीं होते।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।