Healthy Foods: दिल को हेल्दी रखने के लिए खाएं 5 चीजें, बढ़ती उम्र में भी रहेंगे फिट एंड फाइन
Healthy Foods: दिल को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सही खान-पान और व्यायाम करना आवश्यक होता है।
दिल को मजबूत बनाने वाली चीजें।
Healthy Foods: दिल हमारे शरीर का सबसे अहम ऑर्गन है, जो हर पल खून पंप करके शरीर को एक्टिव रखता है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव की वजह से दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहे तो सबसे आसान उपाय है सही खानपान अपनाना।
दिल को हेल्दी रखने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। हमारे किचन में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो हार्ट को मजबूत बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अपने दिल को फिट रख सकते हैं।
5 चीजों से दिल बनेगा हेल्दी
ओट्स: ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। रोजाना नाश्ते में ओट्स खाने से दिल पर दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। यह हार्ट अटैक के रिस्क को घटाता है।
लहसुन: लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह ब्लड को पतला करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। लहसुन खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन C भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।
अखरोट: अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह हार्ट की धड़कन को सामान्य बनाए रखने, सूजन कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। दिनभर में 4-5 अखरोट खाना दिल के लिए फायदेमंद है।
हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल को बीमारियों से बचाने का काम करता है। यह धमनियों में जमे फैट को कम करने और ब्लड फ्लो को सामान्य रखने में सहायक है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)