Calcium Rich Foods: दूध ही नहीं इन 5 चीजों में भी है भरपूर कैल्शियम, हड्डियों में ला देंगे नई जान!

Calcium Rich Foods: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। इसे कई चीजों से आसानी से पाया जा सकता है। जानते हैं कुछ कैल्शियम रिच फूड्स के बारे में।

Updated On 2025-09-27 16:24:00 IST

कैल्शियम से भरपूर फूड्स।

Calcium Rich Foods: हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी सेहत बनाए रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। अक्सर लोग केवल दूध और दूध से बनी चीजों को ही कैल्शियम का बड़ा सोर्स मानते हैं, लेकिन कई बार यह पर्याप्त नहीं होता। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए जरूरी है कि वे कैल्शियम के अन्य सोर्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

दूध के अलावा भी कुछ ऐसी नेचुरल चीजें हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं वो चीजें जिनमें भरपूर कैल्शियम होता है और ये आपकी हड्डियों को नई जान देंगे।

कैल्शियम रिच 5 चीजें दिखाएंगी असर

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इन्हें सलाद, सूप या हल्का स्टीम करके खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही ये विटामिन K और मैग्नीशियम से भी भरपूर होती हैं, जो कैल्शियम को हड्डियों में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

सोयाबीन और टोफू: सोयाबीन और उससे बनी टोफू हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। टोफू को सूप, करी या स्टिर-फ्राई में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में सोयाबीन या टोफू का सेवन हड्डियों की सेहत के लिए बेहतरीन है।

बादाम और अखरोट: बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स हड्डियों के लिए सुपरफूड हैं। 10–12 बादाम रोजाना खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। साथ ही ये हड्डियों को टूटने और कमजोर होने से बचाने में मदद करते हैं। इन्हें सीधे खाएं या मिल्कशेक और सलाद में डालकर भी सेवन कर सकते हैं।

तिल और तिल का पेस्ट: तिल हड्डियों के लिए प्राकृतिक खजाना है। तिल में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है और ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है। आप तिल का हलवा, तिल की लड्डू या तिल का पेस्ट रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दही और काबुली चने: दही में न केवल कैल्शियम बल्कि प्रोबायोटिक्स भी मौजूद होते हैं, जो हड्डियों और पाचन के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, काबुली चने को सलाद, करी या चना चाट में शामिल करने से भी शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने का आसान और स्वादिष्ट तरीका है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News