Home Remedy for Pimples: पिंपल हटाने का देसी उपाय, बार-बार पलटकर नहीं आएंगे!
Home Remedy for Pimples: क्या आपको नहीं मिल रहा पिपल्स से छुटकारा, तो दादी-नानी के असरदार देसी नुस्खे आजमा कर देखें, पलटकर वापस नहीं आएंगे।
पिंपल हटाने के घरेलू उपाय (Image: grok)
Home Remedy for Pimples: ज्यादातर लड़कियां पिंपल को हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स, फेसवॉश और क्रीम्स लगती हैं। लेकिन उन्हें किसी भी तरह का रिजल्ट नहीं मिलता, यानी पिंपल ठीक होने का नाम नहीं लेता है। जिसकी वजह से पिंपल बार-बार लौट आते हैं। ऐसे में दादी-नानी के देसी नुस्खे आजमा सकती हैं।
बार-बार पिंपल्स क्यों निकलते हैं?
- हार्मोनल बदलाव होने की वजह से ऐसा होता है।
- ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से भी ऐसा होता है।
- तनाव और नींद की कमी की वजह से पिंपल आ जाते हैं।
- गलत स्किन केयर रूटीन से भी पिंपल आ सकते हैं।
- पेट साफ नहीं होने की वजह से पिंपल हो सकते हैं।
पिंपल ठीक करने घरेलू उपाय
नीम और हल्दी
नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसे पिंपल्स पर 15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा न सिर्फ पिंपल्स को सुखाता है, बल्कि स्किन को हील भी करता है और दाग-धब्बे कम करता है। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इसके बाद सुबह सादे पानी से धो लें।
शहद और दालचीनी
1 चम्मच शहद में चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे पिंपल वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
पेट साफ रखना जरूरी है
- कई बार पिंपल्स का असली कारण पेट की गड़बड़ी होती है।
- पेट साफ रखने के लिए सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए।
- फाइबर युक्त खाना लेना चाहिए।
- दही और फल डाइट में शामिल करना चाहिए।
पिंपल्स बढ़ने के और भी कई कारण हैं
- बार-बार चेहरे को छूने से पिंपल हो सकता है।
- पिंपल्स को दबाने से बढ़ जाते हैं।
- बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स लगाने से भी पिंपल बढ़ते हैं।
पिंपल्स से छुटकारा पाना है, तो महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप देसी घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं, और अपनी लाइफस्टाइल सुधारती हैं, तो पिंपल्स न सिर्फ जाएंगे, बल्कि बार-बार पलटकर भी नहीं आएंगे!
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्किन एलर्जी है, तो त्वचा विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।