UP Police Constable Exam Pattern 2024: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एग्जाम पैटर्न; सिटी स्लिप कल होगी जारी
UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आधिकारिक परीक्षा पैटर्न जारी हो गया हैं। इसके साथ बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप की जानकारी दे दी है। इस बार परीक्षा में नेगटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।
UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की संख्या और अंकों के विषय में उम्मीदवारों को जानकारी देने के लिए आधिकारिक पैटर्न जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऐडमिट कार्ड और सिटी स्लिप के जारी होने को लेकर भी अपडेट दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को 2 शिफ्ट में किया जाएगा।
सिटी स्लिप कल होगी जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्ष के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कल यानी 10 जनवरी को लिंक एक्टिव की जाएगी। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर दी गई लिंक पर जाना होगा, इसके बाद अपने आवेदन क्रमांक एवं जन्म तिथि दर्ज कर लॉगइन करना होगा।
कब आएगा एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड की लिंक वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव होगी।
परीक्षा पैटर्न
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।
- लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे।
- इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलद्धि एवं मानसिक क्षमता विषय से जुड़ें सवाल पूछें जायेगे।
- परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया हैं।
- परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर OMR आधारित होगा।
- प्रत्येक प्रश्न में 4 वैकल्पिक उत्तर होंगे उम्मीदवार को सही उत्तर के लिए ओएमआर शीट में एक गोला भरना होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
- ओएमआर शीट भरने के लिए काले या नीचे बॉल पेन का भी प्रयोग करना होगा।
- परीक्षा में नेगटिव मार्किंग का भी प्रावधान है यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए गलत उत्तर देता है या एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देता है तो 0.5 अंक की नेगटिव मार्किंग की जाएगी।
- परीक्षा में सामान्य हिंदी को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे।
- प्रत्येक पाली के आयोजित परीक्षा में प्रश्न-पत्र अलग-अलग होंगे, जिसके लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी हैं।