UP Police Constable Bharti: फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट आज, इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 18 फरवरी 2024 को तय की गई है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों से मीटिंग कर सेंटर तय किए जा रहे है।

Updated On 2024-01-20 19:04:00 IST
UP Police Constable Bharti 2024

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में निकली 60,244 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट आज यानी 20 जनवरी है। अभ्यर्थी रात 12 बजे के पहले अपना फॉर्म करेक्शन कर सकते हैं। बता दें, अब तक 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या का भी इतिहास रच दिया है।

50 लाख से अधिक आवेदन आए
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा के मुताबिक 16 जनवरी की रात 12 बजे सिपाही भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की विंडो बंद कर दी गई थी। अब 20 जनवरी यानी आज रात 12 बजे तक शुल्क आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।

एक पद के लिए 83 उम्मीदवार
भर्ती के अनुसार एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं। खास बात है कि पहली बार 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

दो-तीन से पाली में परीक्षा संभव
बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6,500 से ज्यादा सेंटर बनाने की तैयारी की गई थी। लेकिन अब बोर्ड की तरफ से दो से तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है।

18 फरवरी होगी परीक्षा
बता दें, यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 18 फरवरी 2024 को तय की गई है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों से मीटिंग कर सेंटर तय किए जा रहे है।

Tags:    

Similar News