UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड 26 दिसंबर 2024 से कांस्टेबल नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती करेगा। पात्र अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण होगा।

Updated On 2024-12-16 12:05:00 IST
UP Police Constable Final Result 2025

UP Police Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को up police dv admit card 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

फिजिकल टेस्ट इस दिन होगा 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड 26 दिसंबर 2024 से कांस्टेबल नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती करेगा। पात्र अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण होगा। यूपी पुलिस शारीरिक मानक परीक्षण राज्य भर के 75 जिलों में होगा।

बता दें, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिटेन एग्जाम 21 नवंबर, 2024 को जारी किया गया था। एग्जाम दो चरणों में आयोजित हुई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लिए थे। दूसरे चरण में लगभग 19.26 लाख उम्मीदवार 30 और 31 अगस्त को उपस्थित हुए थे। 

ये भी पढ़ें- BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की निकली भर्ती, जानें आयु सीमा

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर उपलब्ध UP Police Constable DV Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर जाकर क्लिक करें आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड कर लें।
  • अंत में इसकी एक एक प्रति अपने पास रख लें।

Similar News