UP Board Result 2024 : इस डेट तक घोषित होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर पूरा कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

Updated On 2024-04-01 16:50:00 IST
UP Board Result 2024

UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर पूरा कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गया है। इस बार यूपी बोर्ड ने 12 दिनों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिकॉर्ड दर्ज कराया है। शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित कर सकता है। यूपीएमएसपी कभी भी रिजल्ट की आधिकारिक डेट घोषित कर सकता है। छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upsmp.edu.in पर जा कर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि 10वीं और 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 260 केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हुई जो 31 मार्च तक चली। इसमें कुल 1 लाख 47 हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई  गई थी। UPMSP में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य 31 मार्च तय किया था, जो तय समय से पूरा किया गया है। 

यहां करें चेक
सबसे पहले UP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsmp.edu.in पर जाएं।
यहां आरको 10वीं रिजल्ट 2024/ 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक दिखेगा, उसे क्लिक कर दें। 
अब अपना रोल नंबर भरें और सबमिट कर दें। 
आपको नतीजा स्क्रीन पर दिख जाएंगे।

अनुमान लगाया जा रहा कि इस बार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अन्य वर्षो से पहले घोषित हो सकता है। साल 2023 में रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं साल 2022 में 18 जून को, परिणाम जारी किया था।  2021 में 31 जुलाई को, 2020 में 27 जून को, वहीं साल  2019 में 27 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। 

Similar News