SBI Clerk Prelims Result 2024: जल्द ही घोषित होंगे स्टेट बैंक जूनियर एसोशिएट्स Prelims के नतीजे, फरवरी में होनी है मेंस एग्जाम

SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भर्ती में 8283 जूनियर एसोसिएट के पद भरे जाएंगे।

Updated On 2024-02-03 17:26:00 IST
SBI Clerk

SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क Prelims परिणाम जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर sbi.co.in पर जाना होगा। यहां से जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परिणाम देख सकते हैं। बता दें, एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भर्ती में 8283 जूनियर एसोसिएट के पद भरे जाएंगे।

मुख्य परीक्षा की डेट 
SBI ने जूनियर एसोशिएट्स मुख्य परीक्षा की डेट घोषित नहीं की है। बता दें, पिछले साल की भर्ती में बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के 2 सप्ताह बाद मुख्य परीक्षा हुई थी। ऐसे में यदि एसबीआइ फरवरी 2024 के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित करेगा तो मुख्य परीक्षा तीसरे सप्ताह में हो सकती है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड जारी होंगे। जिसे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से डाउनलोड कर  सकते हैं। 

Tags:    

Similar News