RRB ALP Vacancy 2024: सहायक लोको पायलट में तीन गुना ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें जोन वाइज वैकेंसी List
RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है। अब लोको पायलट के 18799 पदों पर भर्ती की जाएगी।
RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लोको पायलट की वैकेंसी की संख्या में तीन गुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। पहले जारी नोटिस के अनुसार, रिक्तियों की संख्या 5,696 थी। वहीं अब लोको पायलट के 18799 पदों पर भर्ती की जाएगी। एक हफ्ते के अंदर भर्ती का संशोधित विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।
चॉइस रिवाइज करने का मिलेगा मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी के सभी जोनों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे वैकेंसी बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को फिर से चॉइस रिवाइज करने का अवसर दें। इसका मतलब है कि अब अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में अपनी वरीयता संशोधित करने का मौका मिलेगा।
यहां देखें जोन वाइज वैकेंसी List
| रेलवे ज़ोन | पहले पदों की संख्या | संशोधित पदों की संख्या |
| मध्य रेलवे | 535 | 1783 |
| पूर्व मध्य रेलवे | 76 | 76 |
| पूर्वी तटीय रेलवे | 479 | 1595 |
| पूर्वी रेलवे | 415 | 1382 |
| उत्तर मध्य रेलवे | 241 | 802 |
| पूर्वोत्तर रेलवे | 43 | 143 |
| पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे | 129 | 428 |
| उत्तरी रेलवे | 150 | 150 |
| उत्तर पश्चिमी रेलवे | 228 | 761 |
| दक्षिण मध्य रेलवे | 585 | 1949 |
| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | 1192 | 3973 |
| दक्षिण पूर्वी रेलवे | 300 | 1001 |
| दक्षिणी रेलवे | 218 | 726 |
| दक्षिण पश्चिमी रेलवे | 473 | 1576 |
| पश्चिम मध्य रेलवे | 219 | 729 |
| पश्चिमी रेलवे | 413 | 1376 |
| कुल | 5696 | 18,799 |
आयु-सीमा(RRB ALP Age Limit)
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया
- पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
- दूसरा चरण (CBT 2)
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- मेडिकल परीक्षा (ME)
Railway Govt Jobs: निगेटिव मार्किंग भी
असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा जून से अगस्त के बीच होनी प्रस्तावित है। सीबीटी एग्जाम के पैटर्न की बात करें तो पहली परीक्षा में उम्मीदवारों को 1 घंटे के समय में 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह पेपर सिर्फ क्वालिफाइंग होगा।
वहीं दूसरा पेपर दो भागों में लिया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग होगी। वहीं कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूट टेस्ट में गलत उत्तर के लिए किसी तरह के अंक नहीं काटे जाएंगे।